The Lallantop

किसान ने अपने हाथों से बनाया टाइटैनिक जहाज जैसा घर, जानते हैं कितना खर्च आया?

घर की फोटो वायरल हो रही हैं

Advertisement
post-main-image
फोटो- सोशल मीडिया

सपने तो सब देखते हैं लेकिन उन्हें पूरा करने के लिए मेहनत कम ही लोग करते हैं. कुछ सफल हो जाते हैं और कुछ को सफलता नहीं मिलती है. कुछ की सफलता की कहानी सोशल मीडिया पर वायरल (Social Media Viral News And Videos) हो जाती है. हर किसी का सपना होता है कि उसका अपना एक घर हो. ऐसा ही सपना बंगाल के रहने वाले मिंटू नाम के एक शख्स ने देखा. मेहनत भी की और सफल हो गया. मिंटू का सपना था कि वो घर बनाएगा लेकिन आम नहीं बल्कि जहाज (Man Builds Dream Home That Looks Like A Ship) जैसा.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

खबर प. बंगाल से आई है. यहां मिंटू राय नाम के एक शख्स ने टाइटैनिक जहाज जैसा घर बनाया है. मिंटू अपने पिता के साथ खेती करते हैं. मिंटू का बचपन से ही मन था कि वो अपना घर जहाज जैसा बनाएंगे. इस सपने के लिए 42 साल के मिंटू ने काफी मेहनत की. वो कई इंजीनियर्स के पास गए लेकिन किसी ने उनकी मदद नहीं की. सबने उनका आइडिया रिजेक्ट कर दिया. बाद में मिंटू ने खुद से ही राजमिस्त्री का काम सीखा. इसके लिए वो नेपाल गए. यहां उन्होंने तीन साल रहकर काम सीखा. फिर वापस बंगाल आकर ऐसा घर बनाया कि देखने वालों के होश उड़ गए. देखें तस्वीरें…

Advertisement

मिंटू प. बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के हेलेंचा गांव के रहने वाले हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मिंटू ने साल 2010 में ये घर बनाना शुरू किया था. घर की लंबाई 39 फीट और चौड़ाई 13 फीट है. इस पर उन्होंने 15 लाख रुपये खर्च कर दिए हैं. अभी काम और चलेगा. घर का काम अगले साल तक पूरा हो जाएगा. अब ये घर आसपास के इलाके में चर्चा का केंद्र बन गया है. लोगों को ये आइडिया और मिंटू की मेहनत काफी पसंद आ रही है और वे इस पर अलग-अलग कमेंट कर रहे हैं. वैसे आपका इस पूरे मामले पर क्या मानना है? हमें कॉमेंट करके बताइए और ऐसी ही वायरल खबरों के लिए पढ़ते रहिए द लल्लनटॉप.

वीडियो: सोशल लिस्ट: निधी चौधरी ने फास्ट के बाद जानवरों को खाने पर सवाल उठाए, लोग पुराने व्लॉग्स उठा लाए

Advertisement
Advertisement