The Lallantop

फुटबॉल का ऐसा जुनून, अंतिम संस्कार रोक कर मैच देखता रहा परिवार, वीडियो वायरल

वायरल हो रहे वीडियो में परिवार के लोगों को एक मृत रिश्तेदार के ताबूत के आसपास बैठा देख सकते हैं. अंग्रेज़ी न्यूज़ पोर्टल मोरक्को वर्ल्ड न्यूज़ के मुताब़िक ताबूत को फूलों और फुटबॉल खिलाड़ियों की जर्सी से भी सजाया गया है. ताबूत आधा खुला भी है. लेकिन परिवार वालों का ध्यान तो टीवी स्क्रीन पर है.

Advertisement
post-main-image
ताबूत को फूलों और फुटबॉल खिलाड़ियों की जर्सी से भी सजाया गया है.

भारत में क्रिकेट, अमेरिका में बास्केटबॉल और दुनिया में… दुनिया में फुटबॉल. ऐसी दीवानगी है कि दो टीमों के फैन्स के बीच दंगे तक हो जाते हैं. जिए तो फुटबॉल, मरे तो फुटबॉल. अंतिम संस्कार में भी फुटबॉल. रस्में इंतजार कर सकती हैं, लेकिन मैच, वो गया तो जिए में, मरे में नो डिफ्रेंस बॉस. दक्षिण अमेरिका का एक वीडियो वायरल है. एक परिवार किसी की मौत के बाद उसे अंतिम विदाई देने की तैयारी में लगा हुआ है, मैच देखते हुए. बल्कि ये कहना ज्यादा बेहतर होगा कि मैच ही देखा जा रहा है, अंतिम विदाई को पॉज कर दिया गया है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

वायरल हो रहे वीडियो में परिवार के लोगों को एक मृत रिश्तेदार के ताबूत के आसपास बैठा देख सकते हैं. अंग्रेज़ी न्यूज़ पोर्टल मोरक्को वर्ल्ड न्यूज़ के मुताब़िक ताबूत को फूलों और फुटबॉल खिलाड़ियों की जर्सी से भी सजाया गया है. ताबूत आधा खुला भी है. लेकिन परिवार वालों का ध्यान तो टीवी स्क्रीन पर है, शायद कोई गोल देखने को मिल जाए. मैच चल रहा है चिली और पेरू के बीच. परिवार के लोग कोपा अमेरिका का फुटबॉल गेम देख रहे हैं. 

इसका वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है. लोग इस पर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

Advertisement

ताबूत के पास प्रार्थना कक्ष भी है. वहां एक पोस्टर पर लिखा है,

“अंकल फेना, आपने हमें जो खुशी के पल दिए उसके लिए धन्यवाद. हम आपको और आपके कोंडोरियन परिवार को हमेशा याद रखेंगे.”

Advertisement

वीडियो को X पर यूजर टॉम वैलेंटिनो ने शेयर किया था. उन्होंने कैप्शन में लिखा,

“चिली VS पेरू कोपा अमेरिका मैच. इस समय एक परिवार ने एक अंतिम संस्कार रोक दिया. परिवार ने प्रार्थना कक्ष में एक बड़ी स्क्रीन भी लगाई. उन्होंने ताबूत को खिलाड़ियों की जर्सी से भी सजाया.”

शेयर किए जाने के बाद से इस पोस्ट को मिली-जुली प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं. एक यूजर ने लिखा,

"तो इन लोगों ने आखिरी बार एक साथ गेम देख लिया."

दूसरे यूजर ने लिखा,

"सभी लोगों ने ताबूत को खुला भी छोड़ा हुआ है ताकि बॉडी भी मैच देख सके."

तीसरे यूजर ने लिखा,

"अगर मेरे अंतिम संस्कार के दौरान कोई मैच होता है तो प्लीज़ मेरे फ्यूनरल को रोकना और मैच स्ट्रीम करना."

चौथे यूजर ने लिखा,

"1000% वह आदमी यही चाहता होगा."

पांचवें यूजर ने लिखा,

"वे उनके साथ आखिरी मैच देखकर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं."

एक अन्य यूजर ने लिखा,

"अगर वह फुटबॉल का बहुत बड़ा प्रशंसक होता, तो यही होता, वो यही चाहता था."

 

वैसे वीडियो गौर से देखने पर कमरे के कोने में लगी एक होर्डिंग ध्यान खींचती है. उस पर एक बुजुर्ग की तस्वीर है, जिसके हाथ में कोई गेम जीतने के बाद पुरस्कार के तौर पर मिलने वाला कप देखा जा सकता है. हो सकता है इसी शख्स की मौत हुई हो और वो फुटबॉल का जबर्दस्त फैन रहा है. इसीलिए उसे श्रद्धांजलि देते हुए परिवार मैच देख रहा है. दुनिया में ऐसी रीति-रिवाज हैं जिनमें मृत शख्स को उसकी सबसे अजीज आदतों या चीजों के लिए याद किया जाता है.

आपको इस वीडियो पर क्या कहना है, हमें कॉमेंट बॉक्स में बताइए. 

वीडियो: FIFA फुटबॉल अवॉर्ड्स से मेसी और उनके फ़ैन्स का दिल खुश हो गया

Advertisement