The Lallantop

पहले नकली पुलिस वाले बने, फिर असली कैदी

दो जने पकड़े गए हैं. एक जयपुर में नकली IPS बना हुआ था. दूसरा दिल्ली में नकली पुलिस वाला.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
जयपुर पुलिस ने तीज होटल से एक बड़के पुलिस वाले को अरेस्ट किया है. पुलिस नहीं, निकली पुलिस. फर्जी IPS बनके टहिल रहा था नवनीत चौधरी. अदालत में पेश होने के बाद भूतपूर्व अफसर साहब एक दिन के लिए रिमांड पर भेज दिए गए हैं. पूछताछ, जांच जारी है. navneet chaudhary

कितने कांड किए, कैसे अरेस्ट हुआ?

सी स्कीम में रहने वाले एक आदमी ने पुलिस के पास जाकर शिकायत की. नवनीत का नाम बताया. ये भी कि इस आदमी ने 6 महीने पहले उससे 50 हजार रुपए लिए थे. पैसे वापस मांगने पर हूल देने लगा. IPS होने का. ये सन्न होकर बैठ गए. उधर फर्जी IPS साहब ने शिकायती आदमी के चचेरे भाई से भी लाख रुपए ले लिये. इसी तरह वो कई लोगों को भौकाल में लेकर पैसा ले लिहिस था. पैसे वापस करने वाले को धमकाइयां चमकाइयां करता था. अब सुनो वो अफसर बना कइसे? पुलिस की पूछताछ में उसने बताया कि बस मन किया IPS बन जाऊं, तो वर्दी पहन ली. संसार चंद्र रोड की एक दुकान पर साढ़े चार हजार रुपए खर्च किया. बढ़िया सी वर्दी और स्टार उस्टार लिहिस. दुकानदार ने पहले तो मना किया. लेकिन उसने खुद को सेंट्रल विजिलेंस ऑफिसर बताया. तब दुकानदार ने वर्दी दे दी. और इनका काम सेट हो गया.

एक नकली पुलिस वाला दिल्ली में

ये देखो दिल्ली में लाल किला संडे बाजार में पेट्रोलिंग के दौरान ये नकली पुलिस वाला पकड़ा गया. असली पुलिस देख कर भागने लगा तो दौड़ा कर पकड़ लिया. इसका असली नाम प्रवेश है. जींद, हरियाणा का रहने वाला. वर्दी पहन कर पुलिस वाला बना और फिर पहुंच गया जेल. https://twitter.com/DCP_North_Delhi/status/726850079609507844

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement