The Lallantop

कॉलेज के टॉयलेट में CCTV लगने के आदेश का सच क्या है?

आदेश में ये लिखा है कि टॉयलेट में कैमरा होगा, प्राइवेसी के लिए लुंगी ले सकते हैं.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
वी.एल.बी. जानकीअम्मल कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड साइंस नाम का कोई कॉलेज है. कोयंबटूर में है. वहां की एक तस्वीर आजकल वायरल हो रखी है. उसमें लिखा है टोंडी टुन्नई नाम के हमारे लेक्चरर के साथ लड़कों ने बदमाशी कर दी है. ऊटपटांगी लड़कों ने सुतली बम रख दिया था, बाथरूम में. अब हम मजबूर हैं अब हमको टॉयलेट में CCTV कैमरे लगाने पड़े हैं, स्टूडेंट्स अपनी प्राइवेसी के लिए इंट्रेंस पर रखी फ्री लुंगी ले सकते हैं. डेट डली थी, 24 जनवरी 2017 की. प्रिंसिपल वगैरह ने अपने साइन की चिड़िया भी बिठा रखी थी. IMG-20170126-WA0018 कॉलेज का किस्सा व्हाट्सएप विश्वविद्यालय तक जा पहुंचा. बार-बार हम तक मैसेज आने लगे. ये बड़ा अजीब था, सोचो कोई टॉयलेट में सीसीटीवी लगवा दे हमारा तो सूसू ही न उतरे. सारा टाइम हम कैमरा और कैमरा हमको देखता रहे. मतलब तकनीक-वकनीक ठीक है, सुरक्षा होनी चाहिए, पर ऐसी भी सुरक्षा क्या कि आदमी खुलकर हल्का भी न हो सके. चिंतातुर होकर हमने खबर का आगा पीछा खोजना चाहा. चुहिया निकल आई. फोटोशॉप है ये तो. असल किस्सा कुछ और ही है. दरअसल 24 तारीख को ये सर्कुलर निकला था कि उसमें जो लिखा था, उसका मतलब ये कि आयात वाली सॉफ्ट ड्रिंक्स खराब होती हैं, आप लोग जागरूक हैं. बाहर की सॉफ्ट ड्रिंक्स जो हैं, वो अब यहां सर्व न होंगी. उसकी जगह ताजा जूस मिला करेगा. बस किसी ने इसी सर्कुलर पर हाथ आजमा कर अपने हिस्से का नया सर्कुलर बना लिया. असली सर्कुलर ये था. IMG-20170126-WA0017 सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने कॉलेज के इस फैसले की तारीफ भी की थी. और शायद कुछ लोगों को ये पसंद न आया हो कि कॉलेज में सॉफ्ट ड्रिंक्स नहीं मिलेंगी. तो उनने विरोध का ये तरीका अपनाया कि पूरे आदेश की ही खिल्ली उड़ा दी. वैसे मजेदार था ;) लेकिन वी.एल.बी. वालों को खुश होना चाहिए. लड़के उनके लायक हैं. कॉलेज आर्ट्स एंड साइंस का है, फर्जी ही सही बच्चों ने आर्ट को साइंस के जरिये क्रिएटिव बनाकर मौज ले ली. Facebook Screengrab
  ये भी पढ़िए.

जो रिपब्लिक डे के गेस्ट हैं, उनके प्लेन को अंदर से देखा है? आंखें फटी रह जाएंगी

Advertisement

बहुत हुई बकैती जानिए कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा

Advertisement
Advertisement