The Lallantop

क्या आपका फेसबुक अकाउंट भी लॉगआउट हो रहा है?

आप अकेले नहीं हैं...

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
शाम 7 बजे से ही भूचाल आया हुआ है. लोग एक दूसरे से पूछ रहे हैं कि क्या हुआ. दूसरा जवाब दे रहा है यार ‘मुझे नहीं पता’. तीसरा जैसे ही कंप्यूटर पर बैठा, बोल बैठा कि मेरे सिस्टम के साथ किसने छेड़छाड़ की. तभी दूसरा बोलता है, मेरे सिस्टम से भी छेड़छाड़ हुई है. दरअसल ये भूचाल फेसबुक की वजह से लोगों की ज़िंदगी में आया है. शाम 7 बजे से ही लगातार सभी के फेसबुक अकाउंट लॉग आउट होने लगे. लोग सभी से पूछने लगे कि मेरा किसने किया और मेरा अकाउंट किसने लॉग आउट किया. लेकिन थोड़े ही समय में जब सभी के अकाउंट अपने आप लॉग आउट हो गए, तब ये माज़रा क्लियर हो गया है कि भई फेसबुक के साथ कुछ न कुछ कांड हो गया है. हमने ट्विटर की तरफ रुख किया, तभी देखा लोग धकाधक फेसबुक से लॉग आउट करने की बात लिखे जा रहे थे. ये ट्वीट देखिए इसको लेकर लोग जहां-तहां चिल्लाने लगे. एक और ट्वीट देखिए भाई आज की तारीख में फेसबुक के बिना तो एक पल भी लोगों को नहीं रहा जा रहा है. कुछ महान ट्विटरविदों का कहना है कि कुछ तकनीकी समस्या की वजह से ऐसा हुआ है. लेकिन आधिकारिक तौर पर फेसबुक की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई. हालांकि घंटे भर के बाद ये समस्या दूर हो गई लेकिन एक घंटे की दिक्कत में लोगों की जो हालत खराब हुई है उसे अगर कलेक्टिव रिकॉर्ड करके दिखाई जाती तो एक हॉलीवुड फिल्म की शूटिंग कंप्लीट हो जाती. धत्त तेरी के एक मौका हाथ से निकल गया.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement