रात करीब 9 बजे मैंने अपने फेवरेट सेलेब्रिटी को Instagram पर सर्च किया. कुछ दिक्कत आती हुई दिखी. फिर मैंने फेसबुक खोला, देखा वहां से मुझे लॉगआउट कर दिया गया है. मन में डर लगा कहीं मेरा अकाउंट हैक तो नहीं हो गया. फिर अपने न्यूजरूम में आस-पास देखा कि लोग एक-दूसरे से पूछ रहे हैं कि क्या हुआ. दूसरा जवाब दे रहा है यार ‘मुझे नहीं पता’. तीसरा जैसे ही कंप्यूटर पर कॉपी एडिट करने बैठा, बोला कि मेरे सिस्टम के साथ किसने छेड़छाड़ की. मन में फिर सवाल किया. क्या अब इस बार हमारा मेटा हैक किया गया है?
Facebook, Instagram अब चल रहे हैं, लेकिन डाउन क्यों हुए थे?
इस हाल में आप अकेले नहीं थे, हम भी आप में से एक थे. फेसबुक और इंस्टा डाउन होने के बाद X के मालिक एलन मस्क ने भी मजे ले लिए.
.webp?width=360)

दरअसल, ये भूचाल मेटा की वजह से लोगों की ज़िंदगी में आया है. रात 9 बजे से ही लगातार सभी के फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट लॉग आउट होने लगे. लोग सभी से पूछने लगे कि उनका अकाउंट किसने लॉग आउट किया. लेकिन थोड़े ही समय में जब सभी के अकाउंट अपने आप लॉग आउट हो गए, तब ये माज़रा क्लियर हो गया है कि भई फेसबुक के साथ कुछ न कुछ सीन हुआ है. फिर मन में सवाल आया कि खबर तो लिख ली शेयर कहां करूंगी? Sadddd Life.
दुनियाभर में फेसबुक और इंस्टाग्राम की वेबसाइट डाउन हो गई. मोबाइल ऐप ने भी काम करना बंद कर दिया.
फिर हमने एक्स (पहले ट्विटर) की तरफ रुख किया, वहां देखा कि लोग #Facebookdown और #Instagram का Hashtag यूज़ करके अपनी बात कह रहे हैं. जैसे ये ट्वीट देखिए-
इसमें लोगों ने बताया किस तरह से Instagram डाउन है.
इस ट्वीट में सागर नाम के यूजर लिखते हैं कि फेसबुक और इंस्टाग्राम डाउन होने की वजह से लोग ट्विटर की ओर बढ़ गए है. मीम लगा कर ट्विटर का हाल भी बताया है.
लोग ट्विटर पर मेटा के फाउंडर मार्क जकरबर्ग (Mark Zuckerberg) पर अलग-अलग मीम शेयर करते हुए दिखे.
मजे लेने में टेस्ला मोटर्स के CEO और X के मालिक एलन मस्क भी पीछे नहीं रहे. मस्क ने एक पोस्ट में लिखा,
“आप इस पोस्ट को पढ़ पा रहे हैं, वो इसलिए क्योंकि हमारे सर्वर काम कर रहें हैं.”

'X' के ऑफिशियल हैंडल से भी लिखा गया,
‘हम जानते हैं कि आप सभी यहां क्यों हैं.’

हालांकि कुछ देर में मेटा कम्युनिकेशन टीम ने बताया,
“हम जानते हैं कि लोगों को परेशानी हो रही है, हम अभी इस पर काम कर रहे हैं.”
अब इंतजार है कि कितने घंटे बाद ये समस्या पूरी तरह दूर होगी. वैसे आप रील्स देखे बिना कैसे रह रहे हैं? जरा कमेंट करके बताइए और ऐसी ही वायरल खबरों के लिए पढ़ते रहिए दी लल्लनटॉप.
ये भी पढ़ें- फेसबुक वायरल मैसेज में ऐसा क्या जो फोटो और वीडियो को लेकर लोग परेशान हो गए?










