The Lallantop

पीएम अब आपसे वो काम कराएंगे जिसे खुद गलत बताया

न यकीन आए तो पीएम मोदी का 8 तारीख वाला भाषण फिर से सुन लो.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
आज तारीख है 25 नवंबर 2016. सुबह जिसने टीवी देखी होगी उसे हंगामे का पता होगा. जिसने नहीं देखी उसको बता देते हैं. आज से आपके पुराने हजार और पांच सौ के नोट बदलने का काम बंद. बैंक से भी नहीं बदल पाओगे. हजार का नोट तो टोटली खतम. उसे बस अपने खाते में जमा करा सकते हो. पांच सौ का नोट भी बहुत कम सरकारी जगहों पर लिया जाएगा. वो भी सिर्फ 15 दिसंबर तक. अब वो लोग सिर पकड़कर बैठें जिन्होंने पीएम मोदी की 8 नवंबर की रात 8 बजे वाली स्पीच के भरोसे रजाई में मुंह दे रखा था. कि 10 नवंबर से 30 दिसंबर पुराने नोटों को नए नोटों से बदला जा सकेगा. पहले स्पीच का वो टुकड़ा पढ़ लो.
10 नवंबर से 30 दिसंबर तक अपने पुराने नोट बैंक या डाकघर वाले खाते में जमा कर सकते हैं. शुरू के दिनों में अपने खाते से 10 हजार रुपया और सप्ताह में 20 हजार रुपया निकाल सकते हैं. ऐसा नए नोटों की उपलब्धता को ध्यान में रखते हुए किया गया है. इस सीमा में आने वाले दिनों में वृद्धि कर दी जाएगी. इस सुविधा के साथ दूसरी सुविधा दी जा रही है. तत्काल आवश्यकता के लिए 10 नवंबर से 30 दिसंबर तक बैंक या डाकघर में पहचान पत्र दिखाकर बदल सकते हैं. 24 नवंबर तक 4 हजार रुपए तक बदले जाएंगे. इस सीमा में भी वृद्धि कर दी जाएगी. जो 30 दिसंबर तक भी पुराने नोट नहीं बदल पाएंगे वो रिजर्व बैंक के सेलेक्टेड ऑफिस में 31 मार्च 2017 तक एफिडेविट दिखाकर जमा कर पाएंगे.
https://youtu.be/gJYFE59rLhM?t=1189 तो ये था पीएम का बयान. पढ़ न पाओ तो देख लो ऊपर. जिसमें समय के साथ इतने बदलाव हुए कि ओरिजनल का पता ही नहीं चला. लेकिन आज यानी 25 को जो बम फूटा है उससे लाइन में न लगने वालों के लिए मुसीबत खड़ी हो गई है. जो सोच रहे थे भीड़ कम होने पर बदलवा लाएंगे. अब नोट बदले ही नहीं जाएंगे. सिर्फ जमा किए जाएंगे. वो भी आपके खातों पर. रिजर्व बैंक की प्रेस रिलीज भी देख लो आज की.
"500 और 1000 के नोटों को बदलने की प्रक्रिया आज से बंद की जा रही है. ये काम सिर्फ रिजर्व बैंक के काउंटर्स पर हो सकेगा."
rb तो अगर गांव देहात के किसी आदमी ने लाइन में लगकर भी नोट बदलवाने में कामयाबी नहीं हासिल की है. वो रिजर्व बैंक के किसी काउंटर पर जाए. रिजर्व बैंक के काउंटर कहां हैं, किस नजदीकी शहर में हैं उनका पता लगाए. या अपना पैसा किसी और के खाते पर जमा कराए. क्योंकि तमाम नागरिकों के पास आज भी बैंक में एकाउंट नहीं है. अगर आप ट्रोलर हैं तो उनको धर के गरिया सकते हैं. लेकिन आपके ह्यूमर का उनसे कुछ लेना देना नहीं. मजाक तो उनके साथ हो ही गया है. तो पीएम ने ये भी कहा था कि किसी और के खाते में पैसा ट्रांसफर करना भी गलत है, गैरकानूनी है. तो जिसका बैंक में खाता नहीं है वो किसी और के ही खाते में डालेगा. वही करेगा जिसके बारे में पीएम ने मना किया है.
ये भी पढ़ें:
500 के नोट का अंदाज अपना-अपना, नकली नोट भी चलेंगे तो पता नहीं चलेगा कोई जाकर ये कहानी नरेंद्र मोदी को सुना दो!
 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement