The Lallantop

एटा: घर में मिली थी 5 लाशें, पुलिस ने 24 घंटे में बताया किसने की हत्याएं

ट्विटर पर लोगों ने #ब्रह्महत्या #एटा_मांगे_न्याय हैशटैग चलाया था.

Advertisement
post-main-image
एटा में एक ही परिवार के पांच लोग घर में मृत मिले थे. पुलिस ने मामला सुलझाने का दावा किया है.
उत्तर प्रदेश के एटा में 25 अप्रैल को एक ही परिवार के पांच लोगों के शव मिले थे. पुलिस ने इस मामले के खुलासे का दावा किया है. पुलिस का कहना है कि परिवार की बहू ने चार लोगों की हत्या की. फिर खुद भी आत्महत्या कर ली. हालांकि हत्याएं क्यों की गईं इसका पता नहीं चल पाया है. क्या है मामला एटा की श्रंगार कॉलोनी. यहां पर 25 अप्रैल की सुबह पचौरी परिवार के सभी पांच सदस्य मृत मिले. मृतकों की पहचान स्वास्थ्य विभाग से रिटायर 75 साल के राजेश्वर प्रसाद पचौरी, उनकी बहू दिव्या, दिव्या की बहन बुलबुल और दिव्या के दोनों बेटे आरुष और आरव के रूप में हुई. राजेश्वर प्रसाद का बेटा दिवाकर मेडिकल रिप्रजेंटेटिव यानी एमआर है. वह रुड़की की एक कंपनी में काम करता है. घटना के समय वह घर पर नहीं था. सुबह दरवाजा नहीं खोला तो पता चला इंडिया टुडे के पत्रकार देवेश पाल सिंह ने बताया कि सुबह परिवार को दूध सप्लाई करने वाली महिला आई. उसने कई बार दरवाजा खटखटाया. लेकिन कोई जवाब नहीं आया. इसके बाद उस महिला ने दरवाजे से देखा कि दिव्या चारपाई पर लेटी है. लेकिन कोई जवाब नहीं दे रही. उस महिला ने पड़ोसियों को बताया. इसके बाद पचौरी परिवार के पड़ोसी ने पुलिस को फोन किया. पुलिस गैस कटर से दरवाजा काटकर अंदर गई. वहां परिवार के सदस्य अलग-अलग जगहों पर मृत मिले. सोशल मीडिया पर भी उठा मामला मामला सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. वहीं सोशल मीडिया पर भी इस बारे में काफी ट्वीट किए गए. लोगों ने #ब्रह्महत्या #एटा_मांगे_न्याय हैशटैग से ट्वीट किए. इनमें कांग्रेस नेता और पूर्व सांसद जितिन प्रसाद भी शामिल थे. कुछ ही घंटों में इस हैशटैग के साथ 1.5 लाख लोगों ने ट्वीट किए. इधर, पुलिस ने सभी पांच शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया. 26 अप्रैल को पुलिस ने मामले को खुलासे का दावा किया. एटा के एसएसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया घटनास्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से किसी संदिग्ध व्यक्ति का घर के बाहर जाना दिखाई नहीं दे रहा है. मृतक राजेश्वर प्रसाद के भाई और रिश्तेदारों से भी बात की गई. उन्होंने किसी भी तरह की रंजिश से इनकार किया. घर में सारा कीमती सामान भी पड़ा हुआ मिला. परिवार के चार लोगों को मारने के बाद आत्महत्या की एसएसपी के अनुसार, पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों ने बताया कि घर के चार सदस्यों ने खाना खाया है. खाने में जहर मिला हुआ था. घर की बहू और मृतका दिव्या पचौरी ने ही परिवार के चार लोगों की हत्या की. उसने ससुर राजेश्वर प्रसाद पचौरी, बहन बुलबुल, बेटे आरुष को खाने में जहर देकर मारा. इसके बाद छोटे बच्चे आरव की मुंह दबाकर हत्या की. घर की बहू दिव्या ने खाना नहीं खाया. उसने बाथरूम साफ करने का कैमिकल और सल्फास खाया. इसके बाद ब्लेड से हाथ की नस काटी है. पुलिस ने बताया कि परिवार के सभी सदस्यों की कॉल डिटेल निकाली जा रही है. परिवार के लोगों से भी बात की जा रही है कि महिला ने ऐसा क्यों किया. भारत में कोरोना वायरस के मामलों का स्टेटस

Advertisement

Video: इस एसिड अटैक सर्वाइवर ने दीपिका के साथ काम किया और अब पिता के इलाज के लिए भटक रही है

Advertisement
Advertisement