The Lallantop

एस्सार ग्रुप US में सबसे बड़ा स्टील प्लांट लगाएगा, ट्रंप के साथ 1.72 लाख करोड़ की डील

एस्सार ग्रुप अमेरिका में जो निवेश करेगा, उससे 1,750 पक्की नौकरियां और 6,000 तक कंस्ट्रक्शन से जुड़ी नौकरियां पैदा होंगी, और अगले 10 सालों में अमेरिकी इकोनॉमी में 95 अरब डॉलर (लगभग 9.12 लाख करोड़ रुपये) जुड़ेंगे. 29 सितंबर को डॉनल्ड ट्रंप ने भारतीय ग्रुप के इस बड़े निवेश प्लान का ऐलान किया.

Advertisement
post-main-image
डॉनल्ड ट्रंप ने एस्सार ग्रुप के अमेरिका में निवेश की जानकारी दी.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • एस्सार ग्रुप की मेसाबी मेटलिक्स ने अमेरिका में 18 अरब डॉलर का निवेश कर आयोवा में एक बड़ा स्टील प्लांट और मिनेसोटा में एक आयरन ओर खदान बनाने की घोषणा की है।
  • डॉनल्ड ट्रंप की मैन्युफैक्चरिंग बढ़ाने की नीतियों के तहत, एस्सार ग्रुप ने अमेरिकी अर्थव्यवस्था में निवेश करने का निर्णय लिया है जो अमेरिकी उद्योग को सशक्त करने का प्रयास है।
  • इस परियोजना से अमेरिका में लगभग 1,750 स्थायी और 6,000 कंस्ट्रक्शन से जुड़ी नौकरियां पैदा होंगी और अगले दस वर्षों में आर्थिक विकास में 95 अरब डॉलर का योगदान होगा।

अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप की देश में मैन्युफैक्चरिंग बढ़ाने की कोशिशें रंग लाती दिख रही हैं. भारत के एस्सार ग्रुप की मेसाबी मेटलिक्स ने अमेरिका में 18 अरब डॉलर (करीब 1.72 लाख करोड़ रुपये) लगाने का ऐलान किया है. इस पैसे से अमेरिका में एक बड़ा इंटिग्रेटेड स्टील कॉम्प्लैक्स बनाया जाएगा. मेसाबी मेटलिक्स अमेरिकी इतिहास का सबसे बड़ा स्टील प्लांट बनाएगी. भारतीय समय के मुताबिक मंगलवार, 29 सितंबर को डॉनल्ड ट्रंप ने भारतीय ग्रुप के इस बड़े निवेश प्लान का ऐलान किया.

Advertisement

एस्सार ग्रुप एक भारतीय मल्टीनेशनल ग्रुप है, जिसके पास मेसाबी मेटलिक्स का मालिकाना हक है. वाइट हाउस में एस्सार ग्रुप के को-फाउंडर और वाइस चेयरमैन रवि रुइया अपने बेटे और मेसाबी मेटालिक्स के चेयरमैन रेवंत रुइया के साथ राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप से मिले. ट्रंप ने कहा कि एस्सार ग्रुप अमेरिका में कुल 18 अरब डॉलर का निवेश कर रहा है.

ट्रंप से मिली रुइया फैमिली

रेवंत रुइया ने भी अमेरिका में मैन्युफैक्चरिंग बढ़ाने की कोशिशों का समर्थन करने के लिए डॉनल्ड ट्रंप का धन्यवाद किया. राष्ट्रपति ट्रंप ने एस्सार ग्रुप के इन्वेस्टमेंट प्लान को अमेरिकी मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में बड़ा निवेश बताया है. मेसाबी मेटालिक्स के 18 अरब डॉलर के निवेश प्लान में आयोवा स्टील प्लांट के लिए 15 अरब डॉलर और मिनेसोटा में अपनी आयरन ओर (लौह अयस्क) खदान के लिए 3 अरब डॉलर शामिल हैं.

Advertisement

अमेरिका को कितना फायदा?

व्हाइट हाउस के मुताबिक, एस्सार ग्रुप के इस प्रोजेक्ट से 1,750 पक्की नौकरियां और 6,000 तक कंस्ट्रक्शन से जुड़ी नौकरियां पैदा होंगी, और अगले 10 सालों में अमेरिकी इकोनॉमी में 95 अरब डॉलर (लगभग 9.12 लाख करोड़ रुपये) जुड़ेंगे.

Mesabi Metallics
(Courtesy: @MesabiMetallics/ X)
मिनिसोटा खदान से आएगा लौह अयस्क

आयोवा का स्टील प्लांट अपने पहले चरण में हर साल 75 लाख टन स्टील का उत्पादन करेगी. ये बाद में बढ़कर लगभग एक करोड़ टन हो जाएगा. इसके लिए मेसाबी मेटालिक्स की मिनेसोटा में हाल ही में खुली खदान से आयरन ओर (लौह अयस्क) का इस्तेमाल किया जाएगा. यह अमेरिका में 50 सालों में खुली पहली नई आयरन ओर खदान है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'हम जंग बेचने न्यूयॉर्क नहीं गए थे', होर्मुज के नए प्लान पर बात न बनने के बाद बोला ईरान

यह खदान मिनेसोटा की मेसाबी आयरन रेंज में मौजूद है. यूएस जियोलॉजिकल सर्वे के अनुसार, यह रेंज लगभग 80 से 100 मील तक फैली हुई है और 20वीं सदी के दौरान अमेरिका के कुल आयरन ओर प्रोडक्शन का लगभग 60 फीसदी हिस्सा यहीं से आता था.

वीडियो: White House में ट्रंप का मीडिया बैन कोर्ट ने रोका, व्हाइट हाउस में फिर एंट्री

Advertisement