साल 2026 स्मार्टफोन मार्केट के लिए कुछ अच्छा तो नहीं रहा. एआई की बढ़ती डिमांड का सीधा असर फोन में लगने वाली रैम पर पड़ा. इसके चलते रैम की कीमतों में आग लगी और स्मार्टफोन कंपनियों को या तो डिवाइस के दाम बढ़ाने पड़े या फिर रैम में कटौती करनी पड़ी. ठीक एक साल पहले 20 हजार में 6 और 8 जीबी रैम वाले फोन मिल रहे थे, लेकिन 2026 में 4GB रैम वाले फोन की मार्केट में वापसी हुई वो भी 20 हजार रुपये में. आज की तारीख में तो 15 से 20 हजार में 5G फोन मिलना मुश्किल हो गया है.
5G फोन छोड़ लोग 4G की तरफ भाग रहे, मार्केट का तो हिसाब ही पलट गया
कुछ ही साल पहले ऐसा लगा मानो जल्द ही 4G स्मार्टफोन बनना भी बंद हो जाएंगे. लेकिन वो साल दूसरा था और ये साल दूसरा है. लेकिन अब लोग 4G फोन के पीछे भाग रहे हैं. स्मार्टफोन बाजार में 4G स्मार्टफोन की हिस्सेदारी 2025 के 11 फीसदी से बढ़कर 2026 में 13 फीसदी और 2027 में अनुमानित 15 फीसदी हो सकती है. इसकी वजह भी जान लीजिए.

लेकिन अब जो खबर आई है उससे टेलिकॉम कंपनियां एकदम खुश नहीं होने वाली. 4G स्मार्टफोन की सेल्स में बढ़ोतरी का संकेत मिल रहा है. कुल बाजार में 4G स्मार्टफोन की हिस्सेदारी 2025 के 11 फीसदी से बढ़कर 2026 में 13 फीसदी और 2027 में अनुमानित 15 फीसदी हो सकती है. थोक बिक्री में साल-दर-साल तीन प्रतिशत की वृद्धि की उम्मीद जताई जा रही है.
स्मार्टफोन मार्केट रिवर्स में जा रहाअक्टूबर 2022 में जब देश में 5G नेटवर्क लॉन्च हुआ तो उम्मीद लगाई गई कि जल्द ही 10 हजार रुपये में 5G स्मार्टफोन मिलेंगे. हुआ भी ऐसा ही. 2023 स्टार्ट होते ही 10 हजार से लेकर 20 हजार की रेंज में बहुत से 5G डिवाइस मार्केट में आ गए. ऐसे लगा मानो जल्द ही 4G स्मार्टफोन बनना भी बंद हो जाएंगे. लेकिन वो साल दूसरा था और ये साल दूसरा है.

काउंटरपॉइंट की हालिया रिसर्च के मुताबिक महंगे स्पेयर पार्ट्स की वजह से 4G और 5G स्मार्टफोन के बीच कीमत का अंतर बढ़ गया है, जिससे यूजर्स के लिए 5G स्मार्टफोन महंगे हो गए हैं. आज की तारीख में अगर एक बढ़िया सा 5G डिवाइस 6जीबी रैम के साथ लेना है मीटर 25 से 30 हजार तक जाता है. अगर 15 से 20 हजार में देखेंगे तो फोन 5G तो होगा मगर फीचर्स और रैम में मजा नहीं आएगा. नतीजतन, 10,000 रुपये से कम और 10,000-20,000 रुपये की रेंज के ग्राहक 4G डिवाइस की तरफ रुख कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें: भारत में 'देसी स्मार्टफोन' की लाइन लगने वाली है, ₹62500 करोड़ की बात है!
मार्केट भी 4G ‘जी’ बोल रहा है4G फोन की बिक्री बढ़ने वाली है, इसका अंदाजा स्मार्टफोन से जुड़ी कंपनियों को भी है. इसी वजह से इंडिया में पिछले एक महीने के अंदर कई देसी कंपनियों ने स्मार्टफोन बाजार में कदम रखा है. बोल्ट से लेकर Mivi जैसी कंपनियां अपने फोन लेकर आई हैं. माने एक बात तो अच्छी है कि यूजर को कम दाम में 4G फोन मिल जाएगा. लेकिन टेलिकॉम कंपनियों को जरूर दुख होगा क्योंकि 5G डेटा की खपत कम होगी.
वीडियो: खर्चा-पानी: कैसे टली 3 दिनों की बैंक हड़ताल, मीटिंग में क्या हुआ?












