The Lallantop

"एलन मस्क ने मुझसे कहा, मेरे साथ सेक्स करो, घोड़ा ला दूंगा" - एयर होस्टेस का आरोप

एलन मस्क ने स्पेसएक्स में काम करने वाली एक फ्लाइट अटेंडेंट का यौन शोषण करने की कोशिश की थी. रिपोर्ट के मुताबिक़ उसे मस्क पर मुक़दमा न करने के एवज में पौने दो करोड़ रुपए का मुआवजा मिला है.

Advertisement
post-main-image
एलन मस्क पर यौन शोषण का आरोप लगाने वाली स्पेसएक्स की फ्लाइट अटेंडेंट को मुआवजा दिया गया है (फोटो सोर्स- आज तक और gulfstream.com)

एलन मस्क (Elon Musk) इस बार अपनी कथित 'गंदी हरकत' की वजह से चर्चा में हैं. खबर है कि एलन ने उनकी कम्पनी स्पेसएक्स (SpaceX) में काम करने वाली एक एयर होस्टेस से मसाज लेने के दौरान उसका यौन शोषण करने की कोशिश की. और उसे अपनी बात मानने के बदले में नया घोड़ा खरीदकर देने का ऑफर भी दिया. एयर होस्टेस ने जब इसका विरोध किया तो उसे मुकदमा न करने की शर्त पर करीब 1 करोड़, 75 लाख रुपए का मुआवजा दिया था.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

आरोप क्या था?

अंग्रेजी अखबार बिज़नेस इनसाइडर की एक खबर के मुताबिक़, घटना साल 2016 की है. महिला SpaceX की कॉर्पोरेट फ्लाइट में बतौर फ्लाइट अटेंडेंट काम करती थी.

आरोपों के मुताबिक, एयर होस्टेस ने उसे बताया कि फ्लाइट अटेंडेंट की जॉब शुरू करने के बाद उस पर SpaceX की तरफ़ से मसाज देने वाली महिलाओं वाला लाइसेंस लेने के लिए दबाव बनाया गया था. ताकि वह मस्क को मसाज दे सके. और साल 2016 में मस्क के जेट प्लेन 'Gulfstream G650ER' के एक प्राइवेट केबिन में वो उन्हें मसाज दे रही थी. मसाज के दौरान मस्क ने उसके सामने सेक्स करने का भद्दा प्रस्ताव रखा.

Advertisement

एयर होस्टेस ने बताया कि मस्क ने उसे अपने कमरे फुल-बॉडी मसाज के लिए बुलाया. जब वो कमरे के अंदर गई. तो मस्क सिर्फ एक चादर से अपने शरीर का निचला हिस्सा ढके हुए थे. मसाज के दौरान, मस्क ने उसे अपना प्राइवेट पार्ट दिखाया और फिर प्रस्ताव दिया कि अगर वह मसाज से कुछ ज्यादा करे तो उसे एक घोड़ा खरीदकर दिया जाएगा.

रिपोर्ट के मुताबिक़ इन आरोपों के बाद महिला को बतौर मुआवजा मस्क की कंपनी स्पेसएक्स की तरफ़ से 1 करोड़, 75 लाख रूपए से ज्यादा का भुगतान किया गया.

रिपोर्ट में कहा गया है कि एयर होस्टेस की एक साथी ने अपने दस्तखत के साथ एक लिखित घोषणा की है. जिसमें एयर होस्टेस के दावे का समर्थन किया गया है. रिपोर्ट में लिखा है कि इसमें शामिल सभी जानकारियां कुछ दस्तावेज , ईमेल्स और दूसरे रेकॉर्ड्स पर आधारित हैं.

Advertisement

मस्क ने क्या कहा?

आज जब इस मामले पर मीडिया में खबरें आईं, तो एलन मस्क ने सीधा जवाब देने की बजाय अपना एक पुराना ट्वीट रिट्वीट करके लाइटर नोट कमेंट देने की कोशिश की है. मस्क का पुराना ट्वीट 25 मार्च 2021 का है. लिखा है कि अगर मेरे खिलाफ़ कभी कोई स्कैंडल होता है, तो इसे Elongate कहिएगा. इस शब्द में मस्क के नाम का पहला शब्द शामिल है- Elon. Elongate शब्द काअर्थ होता है बढ़ाना. इसी ट्वीट को आज 20 मई,2022 को रिट्वीट करते हुए मस्क ने कहा है,

‘आखिरकार हम Elongate शब्द को स्कैंडल के नाम की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं. ये बिल्कुल परफेक्ट है.’

हालांकि इनसाइडर के मताबिक जब मस्क से इस बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा, इस कहानी में अभी बहुत कुछ और है. साथ ही उन्होंने इस रिपोर्ट को राजनीति से प्रेरित बताया. कहा कि,

'अगर मैं यौन शोषण करने का इच्छुक था, तो ये बात सामने आने की संभावना मेरे 30 साल के करियर में पहली बार नहीं होती'

पिछला वीडियो देखें

Advertisement