The Lallantop

अब मस्क ने ट्रूडो को सुना दिया, इस कदम को बताया शर्मनाक

एलन मस्क ने कनाडा सरकार की फ्री स्पीच को कुचलने के लिए आलोचना की है. उन्होंने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग सेवाओं के लिए जारी किए गए सरकार के नए आदेश को शर्मनाक बताया. कनाडा सरकार ने नए आदेश में ऐसा क्या कहा है?

Advertisement
post-main-image
कनाडा सरकार ने पॉडकास्ट जारी करने वाले ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स के लिए एक नया आदेश निकाला है. (फोटो क्रेडिट - X)

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के मालिक एलन मस्क (Elon Musk)  ने कनाडा (Canada) की सरकार की आलोचना की है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो (Justin Trudeau) के नेतृत्व वाली सरकार देश में फ्री स्पीच को कुचलने की कोशिश कर रही है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

दरअसल, कनाडा सरकार ने हाल ही में एक आदेश जारी किया है. इसके तहत अब पॉडकास्ट बनाने वाली ऑनलाइन स्ट्रीमिंग सेवाओं को रेगुलेटरी कंट्रोल के लिए सरकार के साथ औपचारिक तौर पर रजिस्टर करना अनिवार्य होगा.

मस्क का ये बयान इसी आदेश के बाद आया. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अमेरिकी पत्रकार और लेखक ग्लेन ग्रीनवाल्ड का एक पोस्ट शेयर किया और कनाडा सरकार के इस कदम को शर्मनाक बताया. उन्होंने लिखा,

Advertisement

"ट्रूडो कनाडा में फ्री स्पीच को कुचलना चाहते हैं. शर्मनाक."

ये भी पढ़ें- 'कनाडा में आतंकवादियों को छूट मिली हुई है, सबूत है तो दिखाए'

‘ऐसा पहली बार नहीं’ 

ग्लेन ग्रीनवाल्ड ने अपने पोस्ट में कनाडाई सरकार के आदेश की फोटो शेयर करते हुए लिखा था,

Advertisement

"कनाडा सरकार दुनिया की सबसे दमनकारी ऑनलाइन सेंसरशिप योजना लाई है. उन्होंने घोषणा की है कि सभी ऑनलाइन स्ट्रीमिंग सेवाएं जो पॉडकास्ट बनाती हैं, उन्हें रेगुलेटरी कंट्रोल्स की अनुमति के लिए सरकार के साथ औपचारिक रूप से रजिस्टर करना होगा."

न्यूज़ एजेंसी ANI की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ये पहली बार नहीं है जब ट्रूडो सरकार कोई ऐसा कदम उठा रही है. उन पर पहले भी फ्री स्पीच को कुचलने के आरोप लग चुके हैं. फरवरी 2022 में कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने देश में एमरजेंसी शक्तियों का इस्तेमाल करने की घोषणा की थी.

तब कनाडा में सभी को वैक्सीन लगाने के लिए बाध्य किया गया था. ट्रक ड्राइवर्स का इसका विरोध कर रहे थे. इसे दबाने और अपनी सरकार को ज़्यादा शक्तिशाली दिखाने के लिए जस्टिन ट्रूडो ने एमरजेंसी शक्तियों का इस्तेमाल किया था. ये कनाडा के इतिहास में पहली बार हुआ था.

ये भी पढ़ें- कनाडा के बाद खालिस्तानियों ने अब इस देश में बवाल किया

खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में कनाडा के भारत पर लगाए आरोपों के चलते पहले ही हंगामा मचा हुआ है. हालांकि, भारत इन आरोपों को सिरे से खारिज कर चुका है. कनाडा में 18 जून को खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.

Advertisement