The Lallantop

खेत में काम करती दादी ने गाया 'बहारों फूल बरसाओ...', आवाज़ सुन शारदा सिन्हा की याद आ जाएगी

वीडियो देख लीजिए, दिन बन जाएगा.

Advertisement
post-main-image
वीडियो पर लाखों में व्यूज़ और हजारों कॉमेंट्स आ चुके हैं. (फोटो: फेसबुक)

सोशल मीडिया की दुनिया में हर दिन नये-नये टैलेंट की दस्तक होती है. कभी चलती ट्रेन में सिद्धू मूसेवाला का गाना गाने वाली बच्ची सोशल मीडिया पर छा जाती है. कभी ब्रश करते हुए गाना गाने वाले बिहार का लड़का सोशल मीडिया यूजर्स को अपना फैन बना देता है. कभी कबाड़ी वाले का गाया गाना सोशल मीडिया यूजर्स को रुला जाता है. अब एक बुजुर्ग महिला का वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में दादी एक खेत में काम करती दिख रही हैं और काम करते हुए वो गाना गा रही हैं. कौन सा गाना? 'बहारों फूल बरसाओ मेरा महबूब आया है...' 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
मोहम्मद रफी का गाना गा वायरल हुईं दादी जी

एक मिनट के इस वीडियो को 'Vivek Raj Singh IPS Fans' नाम के फेसबुक पेज पर शेयर किया गया है. हालांकि, ये वीडियो कहां का है और कब शूट किया गया, इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है. वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में दिल वाली इमोजी के साथ सिर्फ ‘गजब’ लिखा है. 'बहारों फूल बरसाओ…' गाना 'सूरज' मूवी का है. ये फिल्म 1966 में आई थी और इस गाने को मोहम्मद रफी ने गाया था. 

चिलचिलाती धूप में गाना गाती दादी का ये वीडियो 22 अप्रैल को शेयर किया गया. तब से अब तक इस वीडियो पर 35 लाख से ज्यादा व्यूज़ आ चुके हैं. एक लाख से ज्यादा लोग वीडियो को लाइक कर चुके हैं. ढेरों यूजर्स कॉमेंट कर अपने रिएक्शन भी दे रहे हैं. वीडियो देखकर लोग बुजुर्ग महिला के कॉन्फिडेंस और आवाज़ की तारीफ कर रहे हैं.

Advertisement
यूजर्स बोले- ‘गजब दादी जी’

पुष्प नाम के एक यूजर ने लिखा,

"अद्भुत अम्मा. बहुत बहुत अच्छा."

सागर नाम के यूजर ने कॉमेंट किया,

Advertisement

"गजब दादी जी."

एक यूजर ने लिखा,

"बहुत बढ़िया, अतुलनीय, प्लीज़ इनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित करें."

संदीप नाम के यूजर ने लिखा,

"बहुत बढ़िया गायकी दादी जी."

अजय सिंह नाम के यूजर ने कॉमेंट किया,

"बहुत अच्छा गाना."

आपको दादी जी का ये गाना कैसा लगा? हमें कॉमेंट करके बताइए और ऐसी ही वायरल खबरों के लिए पढ़ते रहिए दि लल्लनटॉप.

ये भी पढ़ें- 'बिल्लो रानी...' पर डांस करते टीचर वायरल, VIDEO देख लीजिए डांस इंडिया डांस भूल जाएंगे

वीडियो: नेहा कक्कड़ के साथ गाना बनाने वाले ने बताया पंजाबी गानों में गाली, गन और शराब की सच्चाई

Advertisement