The Lallantop

BBC के खिलाफ अब ED ने मामला दर्ज कराया, क्या है मामला?

इनकम टैक्स के 'सर्वे' के बाद क्या अब ED भी 'सर्वे' करेगी?

Advertisement
post-main-image
BBC पर FEMA के उल्लंघन का आरोप लगा है (फोटो- इंडिया टुडे).

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने 12 अप्रैल को ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन (BBC) के खिलाफ विदेशी मुद्रा उल्लंघन के आरोप में मामला दर्ज किया है. ED (Enforcement Directorate) ने BBC पर फॉरेन एक्सचेंज मैनेजमेंट एक्ट (FEMA) की धाराएं लगाई हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

मालूम हो कि 14 फरवरी, 2023 के दिन इनकम टैक्स विभाग ने BBC के नई दिल्ली और मुंबई के ऑफिस का सर्वे किया था. मामला कथित वित्तीय अनियमितताओं से जुड़ा था. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सर्वे के दौरान इनकम टैक्स अधिकारियों ने कई कीवर्ड सर्च किए थे. जैसे ‘शेल कंपनी’. ‘फंड ट्रांसफर’ और ‘विदेशी ट्रांसफर’.

Advertisement
BBC दफ्तर में फोन और लैपटॉप की जांच हुई थी

रिपोर्ट्स के अनुसार सर्वे के दौरान इनकम टैक्स विभाग ने BBC में काम करने वाले पत्रकारों के फोन और लैपटॉप भी जब्त कर लिए थे. कई घंटों तक कर्मचारियों के लैपटॉप स्कैन किए गए. इनकम टैक्स विभाग के मुताबिक, उसके अधिकारी BBC के अकाउंट और बैलेंस शीट की जांच करने गए थे.

इनकम टैक्स विभाग का सर्वे उस वक्त हुआ था जब BBC की डॉक्यूमेंट्री “इंडिया-द मोदी क्वेश्चन” को लेकर देश भर में बहस चल रही थी. डॉक्यूमेंट्री दो एपिसोड की थी. इसमें 2002 के गुजरात दंगों के दौरान नरेंद्र मोदी की भूमिका पर सवाल उठाए गए हैं. वो तब गुजरात के मुख्यमंत्री थे. भारत में जिन लिंक्स पर ये डॉक्यूमेंट्री शेयर की गई, उनपर सरकार ने रोक लगा दी थी. भारत सरकार ने इस डॉक्यूमेंट्री को 'प्रोपेगैंडा पीस' करार दिया था.

इस बारे में हाल ही में BBC के एक पत्रकार ने एलन मस्क से सवाल किया था. तब मस्क ने कहा था कि उन्हें मामले की ज़्यादा जानकारी नहीं है. लेकिन भारत में सोशल मीडिया को लेकर कानून बहुत सख्त हैं. अगर जेल जाने और कानून मानने में से किसी एक को चुनना हो, तो वो कानून को ही मानेंगे. 

Advertisement
एलन मस्क ने BBC पर दोहरे मापदंड के आरोप लगाए

ट्विटर के मालिक एलन मस्क ने BBC को दिए एक इंटरव्यू में BBC पर ही दोहरे मापदंड रखने के आरोप लगाए हैं. इंटरव्यू में हेट स्पीच के सवाल पर मस्क ने कहा,

“क्या BBC कोविड वैक्सीन और मास्क को लेकर दी गई गलत जानकारी के लिए खुद को जिम्मेदार मानती है? क्या BBC ये मानती है कि ब्रिटिश सरकार के दबाव में आकर उसने अपनी एडिटोरियल पॉलिसी बदली थी और फैक्ट्स को नहीं रिपोर्ट किया था.”

हाल ही में ट्विटर ने BBC को ‘सरकारी फंडेड मीडिया’ का लेबल दे दिया था. इस पर बोलते हुए एलन मस्क ने सफाई दी. मस्क ने बताया कि हम चाहते हैं कि BBC सत्य और सटीक जानकारी दे, इसीलिए हमने लेबल को बदलने का फैसला लिया था.

वीडियो: सुर्खियां: मोदी सरकार की बुराई करने वाले जॉर्ज सोरोस को भारत से करोड़ों की फंडिंग कैसे हुई?

Advertisement