The Lallantop

ईरान के राष्ट्रपति की मौत वाली जगह पहुंचा व्लॉगर, हेलीकॉप्टर का अमेरिकी कनेक्शन मिला!

Iran के राष्ट्रपति Ebrahim Raisi के helicopter crash के मलबे के पास का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. जिसमें एक शख्स कोहरे के बीच हादसे की जगह में वीडियो बनाता दिख रहा है.

Advertisement
post-main-image
वीडियो को अब तक करीब 12 लाख बार देखा गया है. (Image: X)

ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी की हेलीकॉप्टर हादसे में मौत हो गई (Iranian President Ebrahim Raisi's helicopter crash). जिसके बाद तुर्की के एक व्लॉगर लॉगर अदेम मेतान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है (viral video). वीडियो में वो क्रैश की जगह पर पहुंचकर हेलीकॉप्टर का मलबा दिखाने की बात कर रहे हैं.

Advertisement

20 मई को ईरान के सरकारी मीडिया ने हादसे की बात की पुष्टी की. खबर थी कि हादसे में ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी के साथ विदेश मंत्री अमीरबदोल्लाहियान भी थे. दोनों की हेलीकॉप्टर क्रैश में जान चली गई. कई घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद, बचाव दल मलबे तक पहुंच पाया. 

तुर्की के व्लॉगर का हेलीकॉप्टर मलबे के पास का वीडियो वायरल

इस खबर के सामने आने के बाद से तुर्की के एक व्लॉगर का वीडियो वायरल है, जिनका नाम अदेम मेतान है. उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक पोस्ट करते हुए लिखा, 'मैं हेलीकॉप्टर के मलबे के पास हूं… '

Advertisement

ये भी पढ़ें: हेलीकॉप्टर क्रैश में ईरानी राष्ट्रपति की मौत, ईरान के सरकारी मीडिया ने की पुष्टि

हेलीकॉप्टर का संबंध अमेरिका से मिला!

वीडियो पोस्ट करने के साथ ही उन्होंने ये भी लिखा कि ये इस बारे में मेरे कुछ नोट्स हैं. बताया कि हेलीकॉप्टर तीन हिस्सों में टूट गया है. लिखा कि हेलीकॉप्टर का अगला हिस्सा टकराने की वजह से जल गया है, शायद पायलट की मौत इसी वजह से जलकर हुई होगी.

Advertisement

ये भी कहा कि बीच के हिस्से में बैठे लोगों की जान शायद टक्कर के झटके की वजह से गई होगी. लिखा कि अगले भाग के कुछ हिस्से नीचे दूर पड़े थे. जहां जाने की अनुमति नहीं थी. इसके अलावा व्लॉगर ने लिखा कि ये हेलीकॉप्टर बेल-212 अमेरिका का बना हुआ मिलिट्री हेलीकॉप्टर है.

इनका ये वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर वायरल है. जिसे अब तक करीब 12 लाख लोगों ने देखा है. और 400 से भी ज्यादा लोगों ने शेयर किया है. 

हालांकि हेलीकॉप्टर क्रैश की वजह का पता अब तक नहीं चल पाया है. बताया जा रहा है, ईरान राष्ट्रपति तीन हेलीकॉप्टर के साथ निकले थे, जिनमें से दो सुरक्षित लैंड कर गए थे. और एक के गुम हो जाने की खबर आई थी. जिसका मलबा घंटों के रेस्क्यु ऑपरेशन के बाद मिला था. 

वीडियो: दुनियादारी: ईरान क्रैश के पीछे कौन, क्या साज़िश का शिकार हुए इब्राहिम रईसी?

Advertisement