The Lallantop

टल्ली आदमी ने पुलिस वाले के पीनिस को दांत से काटा

पुलिस वाला तो बस अपनी ड्यूटी कर रहा था.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
श्री लंका की राजधानी कोलंबो से लगभग 70 किलोमीटर दूर रविवार रात को कुछ बेवडों में मार हो गई. मार पीट रोकने एक सब-इंस्पेक्टर जब वहां पहुंचा, तो एक बेवड़े ने उसी पर हमला कर दिया. और उसकी खाकी पैंट के ऊपर से ही उसके पीनिस को अपने दांतों से काट लिया. ऐसा हिंदुस्तान टाइम्स अखबार ने एक न्यूज एजेंसी के हवाले से लिखा है. फिलहाल पुलिस वाले को ICU में रखा गया है. कटे हुए हिस्से को जोड़ने के लिए उसकी इमरजेंसी सर्जरी की गई. बताया जा रहा है कि काटने वाला दारू के नशे में था. उसे फिलहाल एक पुलिस वाले पर जानलेवा हमला करने के लिए अरेस्ट कर लिया गया है.

Advertisement
Advertisement