वो आदमी बार-बार कहता रहा कि मैं राउडी हूं. फिर एक झटके में उसने कह दिया, 'कन्नागी नगर में हुए मर्डर में मैं भी शामिल था.' तब पुलिस के तोते उड़ गए. बिना टाइम वेस्ट किए धर लिया उस आदमी को. और भर दिया जेल में.पूछताछ हुई तो पता चला कि उसका नाम संतोष कुमार है. लोग उसे नंदू के नाम से जानते हैं. पहले पुदुपेट के कूअम नदी के किनारे अपने परिवार के साथ रहता था. कुछ दिन पहले ही कन्नागी नगर में शिफ्ट हुआ था. ठेला खींच कर घरबार चला रहा था. कन्नागी नगर पुलिस का कहना है कि संतोष लगातार नशे की हालत में बोले जा रहा है कि वो उस ट्रिपल मर्डर का दोषी है. पुलिस उसे छोड़ नहीं रही, क्योंकि वो कोई भी चांस नहीं लेना चाहती है.
क्या था ट्रिपल मर्डर मामला?
30 अक्टूबर. दिवाली के दिन दो गैंग में मार-काट मच गई थी. जिसमें एस कालिया उर्फ रंजीत कुमार, टी सेबास्टियन उर्फ मिलर और शक्तिवेल नाम के तीन लोग मारे गए थे. ये तीनों गांजा बेचते थे. इलाके में दूसरा गैंग भी था जो गांजा बेचता था. और ये तो जगजाहिर है कि सेम प्रोफेशन में अगर दो लोग हों तो, एक-दूसरे से दोनों की कभी नहीं बनती. वैसा ही कुछ सीन यहां भी था. घटना के बाद पुलिस ने 8 लोगों को अरेस्ट किया था. आगे की जांच के लिए स्पेशल टीम को लगा दिया गया है.ये भी पढ़िये.... 'वन रैंक, वन पेंशन' के लिए पूर्व सैनिक ने जंतर-मंतर पर की खुदकुशी 'मैंने एनकाउंटर का वीडियो बनाया था, पुलिस वाले ने फोन छीन लिया'














.webp?width=275)





