The Lallantop

हद है! अजय देवगन की 'दृश्यम' देखकर आइडिया लिया और गर्लफ्रेंड का मर्डर कर दिया

बस अजय देवगन के किरदार की तरह कामयाब नहीं हो पाया.

Advertisement
post-main-image
फिल्म को देखकर आइडिया तो ले लिया, पर रिज़ल्ट भूल गया. फोटो - पोस्टर
2015 में अजय देवगन की एक ग़ज़ब की थ्रिलर फिल्म आई थी. ‘दृश्यम’. आते ही सबको याद हो गया कि गांधी जयंती पर विजय अपनी फ़ैमिली के साथ कहां गया था. फिल्म में विजय का किरदार अजय देवगन ने निभाया था. जिसे फिल्में देखने का शौक होता है और पुलिस को बेवकूफ बनाने का प्लान भी उसे एक फिल्म देखकर ही मिलता है. अब ऐसा ही कुछ रियल लाइफ में हुआ है. जब ‘दृश्यम’ देखकर एक किलर को आइडिया मिला.
14 जनवरी को महाराष्ट्र के भोइसर में एक गिरफ़्तारी हुई. 34 साल के सूरज हरमालकर की. पुलिस ने पाया कि सूरज ने पिछले साल अक्टूबर में अपने पालघर के फ्लैट में अपनी गर्लफ्रेंड का मर्डर कर दिया था. डेड बॉडी से बदबू ना आए, इसलिए उसे बाथरूम के लॉफ्ट में दबाकर सीमेंट की परत से ढक दिया था.
खबरों की माने तो सूरज और उसकी गर्लफ्रेंड अमिता पिछले 6 साल से रिलेशनशिप में थे. ये बात अमिता के घरवालों को भी मालूम थी. 21 अक्टूबर, 2020 को दोनों शादी की शॉपिंग पर निकले. हालांकि, अमिता घर वापस नहीं लौटी. बाद में उसके घरवालों को मैसेज मिला कि वो और सूरज वापी में शिफ्ट हो गए हैं और वहां शादी भी कर ली. अमिता के घरवालों ने सूरज से बात करने की कोशिश की. पर सूरज की तरफ से कोई जवाब नहीं आया. इतने सालों से सूरज को जानते थे, इसलिए बात को जाने दिया.
Drishyam
क्या हम अपनी फिल्मों को कुछ ज़्यादा ही सिरीयसली लेते हैं? फोटो - स्टिल

फिर पिछले ही हफ्ते अमिता के भाई रूपेश ने सूरज को भोइसर में देखा. फोर्स किया कि वो उसे और उसके घरवालों को अमिता से मिलवाने के लिए लेकर चले. पर रास्ते में ही सूरज फ़रार हो गया. इसके बाद अमिता के घरवालों ने उसके खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई. पुलिस ने उसे धर लिया और उसने कुबूल भी किया कि अमिता का मर्डर उसी ने किया है.
Drishyam
फिल्म की तरह मर्डर के बाद बॉडी को सीमेंट की दीवार में चुनवा दिया. फोटो - फिल्म स्टिल

पुलिस ने अनुसार सूरज अमिता से शादी नहीं करना चाहता था. अमिता उसे बार-बार टोकती रही. इसी के चलते एक दिन उसने अपनी बेल्ट से अमिता का गला दबा दिया. उसकी डेड बॉडी को बाथरूम के लॉफ्ट में दबाया और सीमेंट की दीवार बना दी. उस फ्लैट का रेंट भरता रहा, ताकि किसी पड़ोसी को शक ना हो.
पूछताछ के दौरान खुद सूरज ने कुबूल किया कि उसे अमिता की डेड बॉडी छुपाने का आइडिया अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम’ से मिला. फिल्म में विजय पुलिस ऑफिसर बनी तब्बू के बेटे की डेड बॉडी को पुलिस स्टेशन में दबा देता है. जिससे कभी उसका पता नहीं चल पाता.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement