The Lallantop

ये वीडियो दिल दहलाने वाला है, फिर कभी आप दारू पीकर गाड़ी न चलाएंगे, न चलाने देंगे

मां-बाप की उंगली पकड़े 4 बच्चे जा रहे थे. अगले ही पल सब कुछ बदल गया.

Advertisement
post-main-image
गाड़ी का पहिया सबसे आगे चल रहे शख्स को दूर तक घसीटकर ले गया. जबतक गाड़ी रुकी, तब तक बहुत देर हो चुकी थी.
दुनिया के सबसे बड़े गुनाहों की लिस्ट बने, तो बताइएगा. मुझे उसमें 'ड्रंक ऐंड ड्राइव' की एंट्री करवानी है. शराब पीकर गाड़ी चलाना बहुत बड़ा गुनाह है. अपनी गलती है, अपना बिगाड़ो. सड़क पर चलने वाले मासूमों को क्या पता कि आज एक गैरजिम्मेदार इंसान दारू के नशे में टल्ली होकर बाहर निकला है. एक वीडियो आया है. देख लीजिए. गांठ बांध लीजिए. शराब पीकर कभी गाड़ी नहीं चलाएंगे. इसे देखकर भी न चेते, तो आप इंसान नहीं.
ये वीडियो की शुरुआत का दृश्य है, जिसमें ये परिवार चुपचाप सड़क किनारे चलता नजर आ रहा है.
ये वीडियो के शुरुआत का दृश्य है, जिसमें ये परिवार चुपचाप सड़क किनारे चलता नजर आ रहा है.

ये वीडियो एक सीसीटीवी कैमरे का फुटेज है. सीसीटीवी पर लिखे गए अक्षर मंडारिन भाषा के हैं. इससे लगता है कि घटना चीन की है. घटना शायद दो अक्टूबर की है. इसे Wow 够够力 (गूगल ट्रांसलेटर के मुताबिक 够够力 का मतलब पर्याप्त, पर्याप्त बल है) नाम के एक फेसबुक पेज पर शेयर किया गया है. वीडियो में छह लोगों का एक परिवार सड़क पर चलता दिख रहा है. सड़क बिल्कुल खाली पड़ी है. ये सभी लोग किनारे पर हैं. चार बच्चे हैं. दो बड़े हैं. लगता है बच्चों के माता-पिता हैं. बच्चे मां-बाप की उंगली पकड़कर चल रहे हैं.
ये ठीक उस पल की तस्वीर है, जब गाड़ी पीछे से आकर इस परिवार को कुचलती है.

थोड़ी देर सब ठीक रहता है. फिर दृश्य में एक पिक-अप ट्रक की एंट्री होती है. एकदम तेज रफ्तार. इन छह लोगों के ठीक पीछे से धड़-धड़ाकर आती है. सबको कुचलती हुई आगे बढ़ जाती है. सबसे बाईं ओर जो बच्चा होता है, वो भी गिरता है. फिर उठ जाता है. बाकी कुचले जाते हैं. सबसे आगे वाले सदस्य, शायद बच्चों के पिता को, गाड़ी अपने साथ घसीटते हुए कुछ मीटर आगे तक ले जाती है. फिर सड़क पर लाशें बिखरी दिखाई देती हैं. इधर-उधर छितराई लाशें.
एकाएक पीछे से पिकअप वैन आती है और सबको कुचलते हुए आगे बढ़ जाती है. एकाएक पीछे से पिकअप वैन आती है और सबको कुचलते हुए आगे बढ़ जाती है.

चंद सेकेंड में पांच लोग मारे गए. दर्दनाक तरीके से कुचलकर. बेमौत. उनको भनक भी नहीं थी कि उनके साथ क्या होने वाला है. एक और वीडियो है इस घटना का. इसमें एक शख्स चेहरे पर शर्मिंदगी लिए बैठा है. आस-पास बहुत सारे लोग हैं. शायद ये उस पिक-अप वैन का ड्राइवर है. घटना के समय वो नशे में था. अब जेल की सजा काटेगा. एक गलती के कारण सात लोग बर्बाद हो गए. वो पांच जो कुचले गए. वो बच्चा जो परिवार को खो चुका है. और ये ड्राइवर. हादसे कभी भी हो सकते हैं.
china-video-drink-and-drive
जो बच्चा बच जाता है, वो सबसे बाईं ओर था. झटके से गिरता तो वो भी है, लेकिन फिर अकबकाया सा उठ खड़ा होता है.

हादसे सड़कों पर तो अक्सर होते ही रहते हैं. शराब पीकर गाड़ी चलाना जोखिम को कई गुना बढ़ा देता है. शराब पीकर आपका दिमाग सोचने-समझने की स्थिति में नहीं रहता. फैसला लेने की शक्ति कम हो जाती है. कम दिखता है. आपकी जान के साथ-साथ औरों की जिंदगी भी खतरे में पड़ जाती है. शराब पीकर न खुद गाड़ी चलाइए, न किसी को चलाने दीजिए. इसके अलग-अलग वीडियो देखने के लिए यहां
और यहां
क्लिक करें.
इस घटना से जुड़े दूसरे वीडियो में बच्चा सड़क पर खड़ा रो रहा है. उसके पास एक बच्ची की लाश पड़ी है.
इस घटना से जुड़े दूसरे वीडियो में बच्चा सड़क पर खड़ा रो रहा है. उसके पास एक बच्ची की लाश पड़ी है.



सुनिए, दो जांबाज़ पुलिसवालों को, एक ने वीरप्पन को मारा और एक ने ददुआ को



ये भी पढ़ें: 
संस्कारी बाबूजी आलोकनाथ का बेटा, दारू पीकर गाड़ी चलाते पकड़ा गया

पियक्कड़ ड्राइवर्स को सुधारने के काम आ रहे हैं मुर्दाघर!

दारु पीकर कैब वाले के बताशे फोड़ रही लड़की का वीडियो वायरल

Advertisement
Advertisement