The Lallantop

मारिया शारापोवा पर बैन कम हो गया है, जान लो कब वापसी करेंगी

और इसी के साथ जवान लड़कों में खुशी की लहर.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop

भइया नुमाइश चौराहे पर मेड़ई लाल की दुकान से साढ़े तीन किलो लड्डू खरीद लाओ और मोहल्ले में बंटवा देओ. जवां दिलों की धड़कन मारिया शारापोवा पर जो दो साल का बैन लगा था, वो घट गया है. 24 महीने का ये बैन घटकर अब 15 महीने का हो गया है. उम्मीद है मारिया अगले साल मई में कोर्ट पर वापसी कर लेंगी.

ये थी ताजी खबर. बासी खबर ये है कि जनवरी में ऑस्ट्रेलियन ओपन हो रहा था. तब मारिया को प्रतिबंधित मेल्डोनियम लेने का दोषी पाया गया था. केस चला और जून में दो साल का बैन लगा. मारिया ने इसके खिलाफ अपील की. उस अपील पर अब फैसला आया है. मारिया पांच महीने का बैन पहले ही निकाल चुकी हैं. बचा बैन अगले साल मई तक पूरा होने की संभावना है. उसके बाद वो कोर्ट पर खेलने उतरेंगी और मोहल्ले के जवान लौंडे टीवी पर उनकी स्कर्ट उड़ने का इंतजार करेंगे.

Advertisement

बैन हटा तो खुशी में मारिया शारापोवा ने एक फेसबुक पोस्ट भी डाल दिया. यहां क्लिक करके देख ल्यो.

वैसे ये जान लो गुरू कि मारिया शारापोवा दुनिया में सबसे ज्यादा पैसे कमाने वाले खिलाड़ियों में शामिल हैं. पर जब उन पर बैन लगा तो कई बड़े ब्रांड्स ने उनसे किनारा कर लिया था. देखो इससे उन्हें कितना नुकसान हुआ...

Advertisement

शारापोवा की कीमत 165.8 मिलियन डॉलर आंकी जाती है. बैन लगने के बाद कहा जा रहा था कि उन्हें लगभग 21 मिलियन डॉलर का नुकसान होगा. nike स्पोर्ट्स एपैरल बनाने वाली कंपनी NIKE ने शारापोवा के ड्रग टेस्ट में पॉज़िटिव आते ही उनके साथ चल रही 11 साल पुरानी डील बंद कर दी थी. इससे उन्हें लगभग 12.5 मिलियन डॉलर का चूना लगा. l_heuer-aufkleber-klein_web इसके अलावा स्विट्ज़रलैंड की घड़ी बनाने वाली कंपनी TAG HEUER के साथ उनका कॉन्ट्रैक्ट 2015 में खत्म हो गया था. कॉन्ट्रैक्ट दोबारा शुरू करने की बात चल रही थी कि बैन की खबर आ गई और डील का डिब्बा गोल हो गया. porsche-logo बैन के बाद कार बनाने वाली मशहूर कंपनी पोर्श (PORSCHE) ने भी ऐलान कर दिया था कि आने वाली कोई भी एक्टिविटी, जो कंपनी ने शारापोवा के साथ प्लान की थी, नहीं होंगी. इस कंपनी के साथ शारापोवा ने 3 साल की डील साइन की थी.

Advertisement
Advertisement