ये मंगलवार डॉनल्ड के लिए रहा आधा मंगलकारी
रिपब्लिकन पार्टी की उम्मीदवारी की लड़ाई है. अमेरिका का प्रेसीडेंट बनने के लिए. फ्लोरिडा में जीते, ओहियो में फैल गए.
Advertisement

फोटो - thelallantop
अमेरिका में प्रेसीडेंट कंडीडेट की दौड़ चल रही है. डॉनल्ड ट्रम्प एक पाला आगे बढ़ गए हैं. पिछला मंगलवार सुपर ट्यूजडे था भाई. रिपब्लिकन पार्टी के लिए दावेदारी पेश किए हैं डॉनल्ड. इस मंगल डॉनल्ड ने फ्लोरिडा जीता. विरोधी मारको रूबियो के रेस से बाहर किया. हां लेकिन ओहियो में फैल गए. वहां से जॉन केसिक बाजी मार लिए. ट्रम्प को उम्मीद थी कि सबको निपटा कर साफ निकल जाएंगे. लेकिन मोर्चों पर उलझ गया मंझा. ओहियो के गवर्नर जॉन केसिक और टेड क्रूज, टेक्सास से कन्जर्वेटिव सीनेटर. इनसे लड़ाई फतेह हो जाए बस. रिपब्लिकन पार्टी में इनकी दावेदारी पक्की. हिलेरी ओहियो और फ्लोरिडा दोनों तरफ से जीत गईं. बस अब टेड और केसिक साफ हो जाएं. फिर चांसेज बनते हैं कि इनका सीधा मुकाबला डेमोक्रेटिक पार्टी की हिलेरी क्लिंटन से होगा.
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement
Advertisement











.webp?width=275)
.webp?width=275)


.webp?width=120)
.webp?width=120)
.webp?width=120)




