The Lallantop

ट्रंप ने थाने जाकर किया सरेंडर, जेल से जस्ट पहले वाली फोटो तगड़ी वायरल!

Donald Trump पर साल 2020 के राष्ट्रपति चुनावों में गड़बड़ी करने के आरोप हैं. ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति का 'मगशॉट' लिया गया हो.

Advertisement
post-main-image
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति Donald Trump का मगशॉट लिया गया. (फोटो- ट्विटर)

साल 2020 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनावों में धांधली के आरोपों को लेकर पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया. सरेंडर के लिए ट्रंप जॉर्जिया के फुल्टन जेल पहुंचे. खबर है कि सरेंडर के कुछ देर बाद उन्हें जमानत पर छोड़ दिया गया. इस दौरान लिया गया उनका एक ‘मगशॉट’ (Mug Shot) सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

मगशॉट वो फोटो होती है, जिसमें किसी आरोपी के चेहरे का क्लोज अप लिया जाता है. मग ‘चेहरे’ के लिए एक अंग्रेजी स्लैंग शब्द है. मगशॉट खास तौर पर पुलिस रिकॉर्ड या ऑफिशियल कामकाज के लिए लिया जाता है. फोटो के साथ आरोपी के फिंगरप्रिंटिंग, लंबाई और वजन जैसी व्यक्तिगत जानकारी भी ली जाती है. 

अमेरिका के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी पूर्व राष्ट्रपति का मगशॉट लिया गया हो. ये फोटो फुल्टन काउंटी शेरिफ के ऑफिस की तरफ से जारी की गई है.

Advertisement

आपको जानकारी हैरानी होगी कि ट्रंप ने ये फोटो अपने X (ट्विटर) अकाउंट पर भी शेयर की है. करीब दो साल बाद उन्होंने कोई ट्वीट शेयर किया है. फोटो पर लिखा है-  “कभी सरेंडर ना करो.”

Advertisement

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्रंप ने पुलिस पूछताछ में दावा किया उन्होंने कुछ गलत नहीं किया किया है और ये सभी लोग जानते हैं. ट्रंप ने कहा कि ये सब उन्हें 2024 के चुनावों में जीतने से रोकने के लिए किया जा रहा है. हालांकि उन्होंने किसी का खुलकर नाम नहीं लिया. 

बता दें 2020 जॉर्जिया चुनाव केस में ट्रंप के खिलाफ गड़बड़ी 13 के मामले हैं. उन पर हिंसा का फायदा उठाने,  सरकार को धोखा देने की साजिश रचने, लोकतंत्र की नींव पर हमला करने, बार-बार झूठ बोलने और चुनावों का नतीजा बदलने की कोशिश के आरोप हैं.

डॉनल्ड ट्रंप पर कई सिविल कोर्ट केस भी दायर हैं. 2024 में होने वाले चुनावों के मद्देनज़र ट्रंप पर चल रहे मुकदमों पर सबकी नज़र है. हालांकि, अगर वे किसी मामले में दोषी साबित होते भी हैं, तो भी राष्ट्रपति पद का चुनाव लड़ सकते हैं और अगर जीतते हैं तो राष्ट्रपति भी बन सकते हैं.

वीडियो: दुनियादारी: पॉर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स की कहानी, जिसने डॉनाल्ड ट्रंप को जेल की कगार पर पहुंचा दिया?

Advertisement