The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Donald trump indictment US justice dept hold him accountable for blocking peaceful transfer of power

डॉनल्ड ट्रंप पर गुंडागर्दी का आरोप तय,न्याय विभाग के बयान हैरान करने वाले

हिंसा का फायदा उठाने, लोकतंत्र की नींव पर हमला करने का भी आरोप.

Advertisement
pic
2 अगस्त 2023 (अपडेटेड: 2 अगस्त 2023, 03:53 PM IST)
US justice department hold Donald Trump accountable for blocking peaceful transfer of power.
डॉनल्ड ट्रंप पर 4 मुकदमों में आरोप, 2020 में चुनाव हारने के बाद भी फैलाया अपनी जीत का झूठ. (फोटो क्रेडिट - इंडिया टु़डे)
Quick AI Highlights
Click here to view more

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप (Donald Trump) पर 4 मामलों में आरोप लगाए गए हैं. अमेेरिकी न्याय विभाग ने 1 अगस्त को कहा कि ट्रंप ने 6 जनवरी, 2021 को हुई हिंसा का फायदा उठाने और चुनावों का नतीजा बदलने की कोशिश की थी. अंतरराष्ट्रीय न्यूज़ एजेंसी असोसिएट प्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक, न्याय विभाग ने पूर्व राष्ट्रपति पर गुंडागर्दी का आरोप लगाया है. 

2020 के राष्ट्रपति चुनाव के बाद ट्रंप के समर्थकों ने वॉशिंगटन में 6 जनवरी, 2021 को हिंसक दंगे किए थे. अब अमेरिकी न्याय विभाग ने ट्रंप को सत्ता के शांतिपूर्ण हस्तांतरण को रोकने के लिए भी ज़िम्मेदार ठहराया है. विभाग ने कहा, 

“ट्रंप ने सत्ता में बने रहने के लिए हिंसा का फायदा उठाने की कोशिश की. उन्होंने हिंसा का सहारा लेकर चुनाव के नतीजों के प्रमाणीकरण (सर्टिफिकेशन) में देर की.”

विभाग ने बताया कि पूर्व उपराष्ट्रपति माइक पेंस ने इस बारे में एक अपने हाथ से लिखा नोट भी पेश किया है. इसमें उन्होंने लिखा है कि ट्रंप हिंसा का फायदा उठाकर लगातार उकसा रहे थे.

सत्ता में रहने के लिए झूठ बोलने का आरोप

1 अगस्त को हुई आपराधिक सुनवाई में ट्रंप पर अमेरिका की सरकार को धोखा देने की साजिश रचने के आरोप लगे. साथ ही पूर्व राष्ट्रपति पर सत्ता में बने रहने के लिए लोकतंत्र की नींव पर हमला करने का भी आरोप है. हालांकि, वे इसमें सफल नहीं हो सके. उन पर चुनावों को अपने पक्ष में करने के लिए बार-बार झूठ बोलने का भी इल्ज़ाम है.

मुकदमे में कहा गया कि ये जानते हुए भी कि वे चुनाव हार चुके हैं, ट्रंप ने अपनी जीत के बारे में झूठ बोला. ये दावा पूरी तरह झूठा था. फिर भी उन्होंने बार-बार इसे दोहराया. उन्होंने बड़े पैमाने में इसका प्रचार भी किया. ताकि अपने झूठे दावे को वैध साबित कर सकें. उन्होंने झूठ और गुस्से का माहौल बनाया ताकि जनता का चुनाव प्रशासन पर भरोसा कम हो जाए.

डॉनल्ड ट्रंप पर इसके साथ ही कई सिविल कोर्ट केस भी दायर हैं. 2024 में होने वाले चुनावों के मद्देनज़र ट्रंप पर चल रहे मुकदमों पर सबकी नज़र है. हालांकि, अगर वे किसी मामले में दोषी साबित होते भी हैं, तो भी राष्ट्रपति पद का चुनाव लड़ सकते हैं. और अगर जीतते हैं तो राष्ट्रपति भी बन सकते हैं.

वीडियो: पोर्न स्टार को ये 'राज़' छिपाने के लिए ट्रंप ने एक करोड़ दिया, अब होंगे गिरफ्तार?

Advertisement

Advertisement

()