Donald Trump on Iran war: अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ने अपनी ओर से ऐलान कर दिया है कि ईरान हार गया है. उन्होंने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियान के मध्यपूर्व के अपने पड़ोसी देशों पर हमले न करने के फैसले को सरेंडर बताया और कहा कि उसने ऐसा इसीलिए किया क्योंकि अमेरिका और इजरायल उस पर लगातार हमले कर रहे थे. ट्रंप ने कहा कि अपने हजारों सालों के इतिहास में ईरान पहली बार मिडिल-ईस्ट के देशों से हारा है. अब वह मध्य-पूर्व का दादा (Bully of the middle east) नहीं रहा. ट्रंप ने धमकी भी दी कि 7 मार्च को ईरान पर बड़ा हमला किया जाएगा.
'वो पहली बार हारा...', ईरान के किस कदम को डॉनल्ड ट्रंप ने बता दिया 'सरेंडर'?
Us Iran war: डॉनल्ड ट्रंप ने कहा कि अपने हजारों सालों के इतिहास में ईरान पहली बार मिडिल-ईस्ट के देशों से हारा है.
.webp?width=360)

अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ सोशल पर ट्रंप ने लिखा कि “ईरान अभी बुरी तरह पिट रहा है, इसलिए उसने अपने मध्य-पूर्व के पड़ोसी देशों से माफी मांग ली है और सरेंडर कर दिया है. उनसे वादा किया है कि अब वह उन पर गोली नहीं चलाएगा. ईरान ने यह वादा सिर्फ इसलिए किया क्योंकि अमेरिका और इजरायल लगातार उस पर हमले कर रहे हैं.”
ट्रंप ने कहा कि “ईरान मिडिल ईस्ट पर कब्जा करके राज करना चाहता था लेकिन ये पहली बार है जब ईरान हजारों सालों में अपने आसपास के मिडिल ईस्ट देशों से हारा है. उन देशों ने बोला है, ‘थैंक यू प्रेसिडेंट ट्रंप’. मैंने कहा है- आपका स्वागत है!”
ट्रंप के मुताबिक, ईरान अब ‘मिडिल ईस्ट का बुली’ नहीं है बल्कि वो ‘मिडिल ईस्ट का लूजर’ है और वो तब तक यही रहेगा जब तक वो सरेंडर नहीं कर देता या पूरी तरह से खत्म नहीं हो जाता, जिसकी संभावना ज्यादा है.
ट्रंप ने शनिवार, 7 मार्च को ईरान पर एक और बड़े हमले की धमकी दी और कहा कि उसके बर्ताव की वजह से उन लोगों को भी तबाही झेलनी पड़ेगी, जिन्हें टारगेट करने के बारे में कभी सोचा नहीं गया था.
डॉनल्ड ट्रंप का ये बयान तब आया जब ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियन ने शनिवार 7 मार्च को मिडिल ईस्ट में तनाव कम करने के संकेत दिए थे. उन्होंने अपने पड़ोसी देशों से हमलों के लिए माफी मांगी और कहा कि उन्होंने अपनी सेना को को निर्देश दिया है कि पड़ोसी देशों पर तब तक हमला न करें या मिसाइलें न दागें जब तक कि वहां से हमला न हो. पेज़ेश्कियन ने ईरान के पड़ोसी देशों को अपना ‘भाई’ बताया और कहा कि उनका पड़ोसी देशों पर हमला करने का कोई इरादा नहीं है.
वीडियो: खामेनेई के X अकाउंट से ट्वीट के जरिए इजरायल को क्या चेतावनी दी गई?













.webp?width=275)

.webp?width=120)
.webp?width=120)



