The Lallantop

ईरान जीत गया... सुनकर भड़के ट्रंप, बोले- 'तुम झूठे और खतरनाक हो'

Donald Trump ने कहा कि CNN को आदेश दिया जा रहा है कि वह अपनी रिपोर्टिंग में दिए ईरानी दावे को तुरंत वापस ले. उन्होंने CNN से बेहद खराब 'रिपोर्टिंग' के लिए माफी की भी मांग की. लेकिन CNN वाले अपनी बात पर कायम हैं.

Advertisement
post-main-image
CNN की रिपोर्टिंग पर भड़के डॉनल्ड ट्रंप. (सांकेतिक तस्वीर: AP)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • अमेरिका और ईरान के बीच बुधवार, 8 अप्रैल को सीजफायर की घोषणा हुई, जिसमें ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने ईरान की जीत का दावा किया।
  • इस घोषणा से पहले 40 दिनों तक दोनों देशों के बीच संघर्ष चला, जिसमें दोनों पक्ष अपने-अपने दावे और मीडिया रिपोर्टों के ज़रिए अपनी जीत का दावा करते रहे।
  • सीजफायर के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने CNN पर फेक न्यूज के आरोप लगाए, जबकि CNN ने ईरानी अधिकारियों के बयान के हवाले से अपनी रिपोर्ट का बचाव किया, और मामले की जांच जारी है।

जब दो देशों के बीच जंग रुकती है और कोई नतीजा नहीं निकलता, तो दोनों देश अपनी-अपनी जीत का दावा करने लगते हैं. दावे ऐसे जो अपने-अपने देश के लोगों को सूट करें. बुधवार, 8 अप्रैल को अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर का ऐलान हुआ, तो ईरानी मीडिया में जीत के दावे होने लगे. हवा में नहीं, ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के हवाले से. अमेरिकी न्यूज चैनल CNN ने भी ईरानी मीडिया के हवाले से लिख दिया कि ईरान ने जीत का दावा किया है. अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप CNN की इस रिपोर्टिंग पर भड़क गए. उन्होंने बताया कि इस मामले की जांच की जा रही है.

Advertisement

अमेरिकी राष्ट्रपति की तरफ से CNN पर फेक न्यूज और गुमराह करने वाली रिपोर्ट के आरोप लगे, तो CNN ने अपना बचाव किया. CNN ने साफ शब्दों में कहा कि उसे ईरान की जीत का दावे वाला बयान आधिकारिक ईरानी प्रवक्ताओं से मिला है.

अमेरिकी मीडिया आउटलेट CNN के कम्युनिकेशन डिपार्टमेंट ने X पर सफाई दी,

Advertisement

"जिस बयान की बात हो रही है, वह CNN को ईरानी अधिकारियों से मिला था और ईरान के कई सरकारी मीडिया आउटलेट्स ने इसकी रिपोर्ट दी थी. हमें यह बयान ईरान के कुछ खास आधिकारिक प्रवक्ताओं से मिला, जिन्हें हम जानते हैं."

CNN on trump
CNN का बयान. (X @CNNPR)

दोनों देशों के बीच जंग रुकने का ऐलान हुआ, तो CNN के CNN वर्ल्ड न्यूज ने अपने लाइव ब्लॉग में ईरान की जीत का दावा लिखा, जिस पर डॉनल्ड ट्रंप को ऐतराज है. CNN वर्ल्ड न्यूज ने लिखा,

"ईरान की सरकारी मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के एक बयान में बताया गया कि ईरान ने एक बड़ी जीत हासिल की है और अमेरिका को अपने 10-पॉइंट प्लान को सैद्धांतिक रूप से मानने पर मजबूर कर दिया है."

Advertisement

इसके बाद डॉनल्ड ट्रंप ने CNN वर्ल्ड न्यूज की इस रिपोर्टिंग पर धावा बोल दिया. उन्होंने ट्रुथ सोशल पर लिखा कि जैसा कि CNN अच्छी तरह जानता है कि CNN वर्ल्ड न्यूज द्वारा जारी किया गया कथित बयान एक फ्रॉड है. ट्रंप ने आगे लिखा,

"यह झूठा बयान एक 'फेक न्यूज' साइट (नाइजीरिया से) से जुड़ा था और जाहिर है CNN ने इसे तुरंत लपक लिया और एक 'जायज' हेडलाइन के तौर पर जोर-शोर से फैलाने लगा. ईरान का आधिकारिक बयान अभी-अभी जारी किया गया है, और नीचे 'TRUTH' पर पोस्ट किया गया है. अधिकारी यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या CNN वर्ल्ड के इस फेक बयान को जारी करने में कोई अपराध किया गया था, या फिर यह किसी बीमार मानसिकता वाले शरारती तत्व का काम था?"

Donald Trump CNN
डॉनल्ड ट्रंप का पोस्ट. (truthsocial.com/@realDonaldTrump)

डॉनल्ड ट्रंप ने ईरानी विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची का सीजफायर पर दिया बयान पोस्ट किया,

Donald Trump Iran
डॉनल्ड ट्रंप का पोस्ट. (truthsocial.com/@realDonaldTrump)

डॉनल्ड ट्रंप ने कहा, "CNN को आदेश दिया जा रहा है कि वह इस बयान को तुरंत वापस ले और अपनी, हमेशा की तरह, बेहद खराब 'रिपोर्टिंग' के लिए पूरी तरह से माफी मांगे." ट्रंप ने बताया कि जांच के नतीजे जल्द ही बताएं जाएंगे. CNN ने माफी नहीं मांगी, उलटा बयान जारी कर कहा कि उसकी रिपोर्टिंग ईरान के आधिकारिक प्रवक्ताओं के हवाले से है.

डॉनल्ड ट्रंप ने इसके बाद एक और पोस्ट किया,

"कोई भी इस बात पर यकीन नहीं कर सकता कि फेक न्यूज एजेंसी CNN ने जान-बूझकर एक झूठा और खतरनाक बयान जारी किया, और यह दिखाया कि वो बयान ईरानी सरकार के ऊपरी लेवल से आया है. जबकि ऐसा बिल्कुल नहीं था! वो बयान पूरी तरह से मनगढ़ंत था और उसे एक हेडलाइन के तौर पर इसलिए पोस्ट किया गया था, ताकि शायद एक बहुत ही नाजुक स्थिति को और भड़काया जा सके. यह नाइजीरिया से चलने वाली एक नई और मुसीबत खड़ी करने वाली वेबसाइट थी, और CNN इस मामले में धोखाधड़ी करते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया, जो कि एक बेहद खतरनाक हरकत है!"

Donald Trump CNN
डॉनल्ड ट्रंप का पोस्ट. (truthsocial.com/@realDonaldTrump)

यह भी पढ़ें: 'ट्रंप की ये बात मंजूर नहीं... ', ईरान की सभ्यता खत्म करने की धमकी पर पोप लियो ढंग से सुनाया

इस बीच, ईरान में खुलकर अमेरिका के खिलाफ जीत के दावे किए जा रहे हैं. ईरान के सरकारी न्यूज चैनल प्रेस टीवी ने अपनी रिपोर्ट में लिखा कि ईरान ने 40 दिनों की लड़ाई के बाद अमेरिका और इजरायली सरकार की 'ऐतिहासिक और करारी हार' का ऐलान किया है. प्रेस टीवी की रिपोर्ट में लिखा कि ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने कहा कि दुश्मन को ऐसी हार मिली है, जिसे नकारा नहीं जा सकता.

press tv iran
प्रेस टीवी का पोस्ट. (PressTV)

प्रेस टीवी की रिपोर्ट में यह दावा किया गया कि वाशिंगटन को ईरान का 10-पॉइंट का प्रपोजल मानना ​​पड़ा है, जिसमें परमानेंट सीजफायर, ईरान पर सभी बैन हटाना और वेस्ट एशिया से अमेरिकी आर्म्ड फोर्स को वापस बुलाना शामिल है.

वीडियो: अमेरिका-ईरान के बीच सीजफायर पर कई सवाल खड़े हुए, क्या दो हफ्ते बाद फिर जंग छिड़ेगी?

Advertisement