The Lallantop

'ईरान ने मेरी हत्या की, तो मुझे मिस करोगे...' डॉनल्ड ट्रंप ने ये क्या कह दिया?

Donald Trump Assassination Attempt: डॉनल्ड ट्रंप का यह बयान ऐसे समय आया है जब कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि Israel ने अमेरिकी राष्ट्रपति को निशाना बनाने की Iran की कथित साजिश से जुड़ी खुफिया जानकारी शेयर की थी.

Advertisement
post-main-image
डॉनल्ड ट्रंप ने खुद को ईरान का नंबर 1 टारगेट बताया. (PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कहा कि अगर उनकी हत्या ईरान द्वारा होती है तो उन्होंने पहले ही निर्देश दे दिए हैं कि उस पर बड़े पैमाने पर हमले किए जाएं।
  • 2020 में अमेरिकी ड्रोन हमले में ईरान के शीर्ष कमांडर कासिम सुलेमानी की मौत के बाद से ईरान ने ट्रंप से बदला लेने की कोशिशें तेज कर दी हैं।
  • ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ईरान से बातचीत के लिए तैयार है लेकिन उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि दोनों के बीच मौजूदा सीजफायर का कोई असर नहीं बचा है।

अमेरिका और ईरान के बीच नए सिरे से भड़की तनातनी के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने अपनी हत्या की आंशका जताई है. ट्रंप ने कहा कि अगर उनकी हत्या हुई, तो उन्होंने पहले ही एक प्लान तैयार किया हुआ है. ट्रंप ने खुद इसका खुलासा करते हुए कहा कि वे पहले ही निर्देश दे चुके हैं कि अगर ईरान उनकी हत्या करने में कामयाब रहा, तो उस पर बड़े पैमाने पर हमले किए जाएं.

Advertisement

शुक्रवार, 10 जुलाई को डॉनल्ड ट्रंप ने अमेरिकी अखबार न्यूयॉर्क पोस्ट को अपनी हत्या की आशंका और अमेरिकी प्रशासन को पहले ही दिए गए निर्देश के बारे में बताया. उन्होंने यह भी साफ किया कि फिलहाल उनकी हत्या की किसी नई साजिश से जुड़ी कोई ताजा खुफिया जानकारी नहीं मिली है.

हाल ही में ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की अंतिम विदाई में डॉनल्ड ट्रंप के खात्मे की मांग करते लोगों को देखा गया. ट्रंप ने अखबार से कहा,

Advertisement

"मैं बहुत लंबे समय से उनकी लिस्ट में हूं. हम इसी से निपट रहे हैं."

उन्होंने आगे कहा,

"बस एक ही बात है, मैंने पहले ही निर्देश दे दिए हैं कि अगर मेरे साथ कुछ भी होता है तो सचमुच उन पर इस लेवल की बमबारी की जाए, जैसी उन्होंने पहले कभी नहीं देखी होगी."

Advertisement
'मैं लंबे समय से ईरान का नंबर-1 टारगेट हूं'

यह बयान ऐसे समय आया है जब कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि इजरायल ने अमेरिकी राष्ट्रपति को निशाना बनाने की कथित ईरानी साजिश से जुड़ी खुफिया जानकारी शेयर की थी. ट्रंप ने कहा कि ऐसा कोई नया खतरा सामने नहीं आया है.

उन्होंने कहा, "नहीं, नहीं. इजरायल के पास ऐसा कुछ नहीं था. नहीं, नहीं. मैं बहुत लंबे समय से (ईरान की Kill List में) नंबर-1 पर हूं और जिंदगी ऐसी ही है."

इसके बाद ट्रंप ने हल्के अंदाज में कहा, "मुझे उम्मीद है कि आप मुझे मिस करेंगे."

इससे पहले भी ट्रंप कह चुके हैं कि वह ईरान का ‘नंबर-1 टारगेट’ हैं. उन्होंने कहा था, ‘मैं उनका नंबर-1 टारगेट हूं. उनके नेता थे, अब नहीं हैं. अब उनके पास नए नेता हैं. वे भी जा सकते हैं. और जानते हैं क्या, मैं भी जा सकता हूं, क्योंकि मैं उनका नंबर-1 टारगेट हूं.’

बुधवार, 8 जुलाई को तुर्की की राजधानी अंकारा में NATO समिट के बाद ट्रंप ने एक बयान दिया था. ट्रंप ने कहा था कि उन्हें लगता है कि ईरान उनकी हत्या की साजिश रच सकता है, लेकिन उन्होंने जोर दिया कि वे डरेंगे नहीं.

2020 से ट्रंप से बदला लेना चाहता है ईरान

साल 2020 में ट्रंप के आदेश पर इराक की राजधानी बगदाद के पास अमेरिकी ड्रोन हमले में ईरान के टॉप मिलिट्री कमांडर कासिम सुलेमानी की मौत हो गई थी. रिपोर्ट में दावा किा गया कि कासिम सुलेमानी की मौत के बाद से ही ईरान ट्रंप से बदला लेने की बात करता रहा है.

यह भी पढ़ें: खामेनेई के जनाजे के बीच सनसनीखेज वीडियो, ईरान ने खुद दिखाई सुप्रीम लीडर के घर की तबाही

अमेरिकी अधिकारियों ने हाल के सालों में डॉनल्ड ट्रंप को निशाना बनाने की कथित ईरानी साजिशों का भी खुलासा किया है. 13 जुलाई 2024 को पेंसिल्वेनिया में चुनावी रैली के दौरान ट्रंप पर जानलेवा हमला भी हुआ था, जिसमें गोली उनके कान को छूते हुए निकल गई थी.

ईरान ने बातचीत की इच्छा जताई: ट्रंप

डॉनल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर दावा किया कि ईरान ने अमेरिका से बातचीत जारी रखने की इच्छा जताई है. ट्रंप ने लिखा,

"इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान ने हमसे 'बातचीत' जारी रखने को कहा है. हम ऐसा करने के लिए राजी हो गए हैं, लेकिन यूनाइटेड स्टेट्स ने उन्हें साफ-साफ बता दिया है कि सीजफायर खत्म हो गया है!"

Donald Trump
डॉनल्ड ट्रंप का पोस्ट. (Truth Social)

डॉनल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत के लिए अमेरिका तैयार हो गया है. लेकिन ट्रंप ने साफ कर दिया कि ईरान के साथ किया गया सीजफायर खत्म हो चुका है.

वीडियो: ईरान के चाबहार को टारगेट किया, रेलवे ब्रिज उड़ाया, ट्रंप बोले एग्रीमेंट ख़त्म

Advertisement