The Lallantop

घरेलू हिंसा पर इससे खूबसूरत और खतरनाक वीडियो नहीं देखा होगा

ये डांस भी इस अपराध जितना ही खतरनाक है.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने घरेलू हिंसा पर एक सर्वे किया. नतीजा? दुनिया में हर छह में से एक महिला को अपने पति या पार्टनर की हिंसा झेलनी पड़ती है. दुनिया के मामले में भारत कहां है? यहां लगभग 70 प्रतिशत शादीशुदा औरतों के साथ कभी न कभी हिंसा हुई है.
विक्टिम सपोर्ट चैरिटी नाम के एक यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो आया है. इसमें बताया गया कि कैसे डोमेस्टिक वायलेंस के शिकार लोग, सब कुछ सहने के बाद लगभग दो सालों के बाद एक्सपर्ट के पास जाते हैं. वहां के आंकड़ों के मुताबिक़ 1.9 मिलियन लोग इसका शिकार होते हैं और हफ्ते लगभग दो लोग ऐसी हिंसा में मारे जाते हैं.
इस वीडियो में दिखाया है कि इस सब से निकलने का रास्ता होता है. लोगों को ऐसी रिलेशनशिप से बाहर आना चाहिए और बाहर आने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए. https://www.youtube.com/watch?v=9Uq6AUWQTB0 हमें फर्क क्यों पड़ना चाहिए? यूनिसेफ की एक रिपोर्ट है. ‘हिडेन इन प्लेन साइट’ उसके मुताबिक 15 से 19 वर्ष की उम्र के बीच 34 % शादीशुदा औरतों ने हिंसा झेली है. 77 फीसदी महिलाएं अपने पार्टनर से सेक्शुअल असॉल्ट की शिकार हुई हैं. करीबन 21 फीसदी महिलाएं 15 साल की एज में ऐसी हिंसाओं की शिकार हुई हैं.

Advertisement
Advertisement