The Lallantop

जब कुत्ता संभाल नहीं सकते तो हमारे लिए मुसीबत तो न बनाओ

'अरे ये बोत्त स्वीट डॉगी है, नहीं काटेगा' कहने वालों से एक गुजारिश है.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
व्हाट्सएप वाले सर्वे में एक बात पता चली है कि दुनिया का सबसे क्यूट प्राणी कुत्ता ही है. यकीन न आए तो अपने अगल- बगल ऑ शो स्वीट पपी  वाले लोगों को देख लो.
मल्लब जिस कलर का ख़ुद का पजामा है, उसी कलर का स्वेटर कुत्ते को पहनाया होगा, सुबह-सवेरे जबतक 'बेबी डॉग' को बेड पे ही पूचू पूचू करके दुलरा नहीं लेंगे. दिन की शुरूआत ही नहीं होगी, पार्क में भी कुत्ता साथ. सेल्फी पोस्ट करें तो भी कुत्ता साथ में, ब्रेड-जैम चाभ रही होंगी तो कुत्ता साथ में, यहां तक कि जानू-बाबू-शोना से मिलने जाना है तो भी कुत्ता साथ में. क्योंकि कुत्ता भी तो जानू है न. लेकिन बेट्टा सावधान! ये क से क्यूट प्राणी, ख से खतरनाक भी हो जावे है. मामला है साउथ दिल्ली के आर.के. पुरम इलाके का. एक मैडम जी निश्चिंत जा रहीं थीं अपनी 7 साल की बच्ची को स्कूल छोड़कर वापस. वो अपने में मगन थी कि किसी का पालतू कुत्ता जाने क्यों उनसे रिसिया गया. झपट पड़ा. धरके हाथ दबोच लिया और लगा घसीटने. घसीटते- घसीटते हाथ चबा डाला. औरत चीखती रही लेकिन कुत्ते ने कोई रहम नहीं दिखाया. चीख-पुकार सुन भागके आए लोगों ने कुत्ते का जबड़ा किसी तरह औरत के हाथ से खिसकाया. औरत की सांस में सांस आई. तब तक तो घाव गहरा हो गया था. औरत सरपट भागी डॉक्टर के पास. एक तो उसे समझ ही नहीं आ रहा था, क्या हुआ, क्यों हुआ, पालतू कुत्ता ऐसा जंगली क्यों हो गया. pg

मीनाक्षी, जिसे कुत्ते ने बनाया अपना शिकार

Advertisement
औरत हैरान- परेशान है. पेशे से सेल्सवुमन है. हाथ कटा पड़ा है, हालत ख़राब है. घर में छोटे बच्चे भी हैं. काम-धंधा रुका पड़ा है. घर कैसे चलेगा. पर कुत्ते के मालिक को भला इससे क्या मतलब. उसके लिए तो उसका कुत्ता ऑ शो क्यूट है. क्योंकि कुत्ता गली का नहीं था न, कुत्ता तो पालतू था. पालतू कुत्ता शिकारी कुत्तों जैसे काहे बिहेव करने लगा ये किसी को समझ नहीं आ रहा. पर एक बात कहते हैं. कुत्ता होता जानवर ही है. आपको बड़ा प्यारा लग सकता है, पर किसी के लिए भी खतरा बन सकता है. सीधी सी बात ये है कि भैया जब संभाल नहीं सकते तो पालते काहे हो. तुम्हारा जानू कुत्ता होगा तुम्हारा सगा लेकिन हमारे जान की मुसीबत मत बनाओ उसे. तुम्हें बड़ा प्यार आता होगा उसपे लेकिन पार्क में सुबह सुबह उसकी यत्र-तत्र-सर्वत्र पॉटी देखकर हमारा कलेजा भिन्ना जाता है. तुम्हें लगती होगी उसकी आवाज सुरीली लेकिन उसकी भौं-भौं हमारी नींद ख़राब करती आई है सदियों से. कुल मिलाके क से क्यूट कुत्ते को ख से खतरनाक मत होने दो बस्स. उसे अपने तक सीमित रखो, इन्स्टाग्राम पर चरस बो दो, लेकिन अपने प्यारे कुत्ते की कसम आपको. उसे इतना तो कंट्रोल में रखो कि किसी को ऐसी चोटें न आएं.
ये भी पढ़ें- क्या होता है, जब कार के पीछे दौड़ने वाला कुत्ता उसे पा जाए? जब जंग के बाद फौजी जूते वाले पैर को कुत्ते खा रहे थे पाकिस्तान में 700 से ज्यादा कुत्तों को जहर देकर मार दिया

Advertisement
Advertisement