The Lallantop

आइसबर्ग की टक्कर से नहीं जलकर डूबा था टाईटैनिक

टाईटैनिक के डूब जाने की जो थ्योरी हमने सुन रखी है, उसको पलीता लगाने के लिए नए सबूत आ गए हैं.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
बचपने में बच-बचाकर किसी खास दृश्य के लिए आपने भी टाईटैनिक फिल्म देखी थी, ये आरोप नहीं सत्य है. और टाईटैनिक के डूबने का किस्सा भी जानते हैं कि आइसबर्ग से टकराया और डूब गया और ये भी जानते हैं कि कैसे चाइना इस साल टाईटैनिक जैसा बड़ा जलजहाज बना लेगा, जैसा दावा वहां से हर साल आता है, जैसे वैज्ञानिक उड़ने वाली कार बनाने का दावा करते हैं. और ये पूरा किसी साल नहीं हो पाता. टाईटैनिक में जनता का जबर इंटरेस्ट रहा है हमेशा से. वहां के टट्टीघर का पॉट भी निकलता है तो नीलामी में लाखों का बिकता है. किस्से भी खूब चलते हैं उसके. वो जहाज जिसे कहा गया कभी न डूबेगा, पहली बार पानी में जाते ही डूब गया. 1500 जाने मारे गए. तो अब एक नया ही किस्सा आया है. किस्सा क्या कहिए, डॉक्यूमेंट्री है. आयरलैंड के एक जर्नलिस्ट सालों से टाईटैनिक डूबने की एक दूसरी थ्योरी पर काम कर रहे थे. हाल फिलहाल में टाईटैनिक की नई तस्वीरें भी जारी हुईं थीं, जिसमें एक हिस्सा जला हुआ दिख रहा था. नई थ्योरी के हिसाब से जहाज के एक हिस्से में कोयला रखा था जिसमें आग लग गई, उस आग ने उस हिस्से को कमजोर कर दिया इसीलिए जब जहाज आइसबर्ग से टकाराया तो कमजोर हो चुके उस हिस्से के टूटने के कारण डूब गया. ये डॉक्यूमेंट्री जो है, Titanic: The New Evidence नाम से Smithsonian चैनल पर दिखाई जाएगी. 21 जनवरी को. https://www.youtube.com/watch?v=1mxzNnXoapM

Advertisement
Advertisement