The Lallantop

लोग कहते हैं इस पोस्टमैन के 1300 बच्चे हैं, क्या सचमुच?

'औरतें खुद मेरे साथ सेक्स करना चाहती थीं, मैं मना क्यों करता?'

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
27 फरवरी को 'वर्ल्ड न्यूज डेली रिपोर्ट' नाम की वेबसाइट ने एक ऐसे रिटायर्ड डाकिये की कहानी लिखी जो 1300 से भी ज्यादा बच्चों का बाप है. मतलब सगा बाप. 'तुझमे मेरा खून मिला है' टाइप्स. कहानी आग की तरह की फैल गई. लोग बात करने लगे उस 87 साल के आदमी जो मशीन की तरह बच्चों को मैनुफैक्चर कर सकता है. रिपोर्ट में ये लिखा था:
87 साल के इस रिटायर्ड पोस्टमैन के डीएनए टेस्ट के बाद पता चला है कि वो 13,00 से भी ज्यादा बच्चों का पिता है. जांच तब की गई जब डाकिये के घर वालों ने उसकी जानकारी निकलवाने के लिए एक प्राइवेट डिटेक्टिव को काम पर लगाया.
[...postman real picture
वो तस्वीर जिसे वेबसाइट ने पोस्टमैन की तस्वीर बताया. असल में ये 97 साल का एक वृद्ध है जो दूसरे विश्व युद्ध में लड़ा था.



 
 
 
article author real
वो तस्वीर जिसे वेबसाइट जासूस के साथ काम करने वाले राइटर की बता रही है. वेबसाइट का कहना है ये पोस्टमैन की कहानी लिखेंगे. असल में ये अमेरिका में बजट डायरेक्टर रह चुके हैं.

WNDR अपने सारे कंटेंट की जिम्मेदारी लेता है. कि इस वेबसाइट पर छपी सभी कहानियां नकली होती हैं. लेकिन मीडिया का क्या. कुछ छूट न जाए. जैसे आतंकी हाफिज सईद के फेक ट्वीट को इंडिया का मीडिया सच समझ बैठा था.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement