24 करोड़ खर्च कर गलती नहीं सुधारेगा दिल्ली मेट्रो डिपार्टमेंट
चार मेट्रो स्टेशनो के नाम बदलने हैं. खर्चा पता किया तो सरकार की बत्ती गुल हो गई.
Advertisement

फोटो - thelallantop
दिल्ली मेट्रो ने चार स्टेशनों के गलत नाम रख दिए. अब वो नाम सुधारने को तैयार नहीं है. काहे कि इस काम में 24 करोड़ की बत्ती लगेगी. एक RTI पर जवाब दिया है दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने. RTI एक्टिविस्ट हरपाल राणा कहे कि गलती से मिस्टेक कर दी है मेट्रो डिपार्टमेंट ने. महाराजा सूरजमल स्टेडियम स्टेशन के नाम से महाराजा खा गए . सिर्फ सूरजमल कर दिया. इसके अलावा अशोका पार्क का नाम रामपुरा रखना है. उद्योग नगर का ज्वालापुरी, अरजनगढ़ का आया नगर रखा जाना है. एक स्टेशन का नाम बदलने में खर्च आएगा लगभग 6 करोड़. सब के बदलने में 24 करोड़ पिल जाएंगे. DMRC के PR मैनेजर ने बताया कि सिर्फ होर्डिंग बदलने से तो काम चलेगा नहीं. सिग्नल सिस्टम, टेलीकॉम, ट्रेन पब्लिक एड्रेस, फेयर कलेक्शन सिस्टम और स्टेशन पर डिस्प्ले. सब बदलना पड़ेगा. बड़ा खर्चा लगेगा भैया. दिल्ली सरकार ने कमेटी बनाई थी जिसको ये मामला देखना था. 2010 में. उस कमेटी ने 9 सितंबर 2015 में बताया कि जल्दी इस पर फैसला लिया जाएगा. दिल्ली सरकार ने फैसला कर दिया. हाईकोर्ट को बता दिया कि खर्च बहुत ज्यादा है. नाम नहीं बदला जाएगा.
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement
Advertisement




















