The Lallantop

DMK सांसद पर ED ने 9080000000 रुपये का जुर्माना लगाया, मामला क्या है?

एस. जगतरक्षकन तमिलनाडु की अराकोन्‍नम लोकसभा सीट से द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) सांसद हैं. 908 करोड़ रुपये के जुर्माने के अलावा सांसद और उनके परिवार की 89.19 करोड़ रुपये की संपत्ति को भी जब्त करने का आदेश दिया गया है.

Advertisement
post-main-image
DMK सांसद जगतरक्षकन और उनके परिवार के खिलाफ फॉरेन एक्सचेंज मैनेजमेंट एक्ट के तहत कार्रवाई. (फाइल फोटो: X)

प्रवर्तन निदेशालय यानी ED ने DMK के सांसद एस जगतरक्षकन (Jagathrakshakan) पर करीब 908 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है. मामला फॉरेन एक्सचेंज यानी विदेशी मुद्रा विनिमय उल्लंघन का है. बिजनेसमैन और सांसद एस जगतरक्षकन और उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ FEMA (फॉरेन एक्सचेंज मैनेजमेंट एक्ट) के तहत जांच की गई थी. जगतरक्षकन तमिलनाडु की अराकोन्‍नम लोकसभा सीट से द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) के सांसद हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

प्रवर्तन निदेशालय के आधिकारिक ‘X’ अकाउंट पर जगतरक्षकन से जुड़े इस मामले की जानकारी दी गई. ED ने बताया है,

“ED, चेन्नई ने तमिलनाडु के बिजनेसमैन और सांसद जगतरक्षकन, उनके परिवार के सदस्यों और संबंधित भारतीय इकाई के खिलाफ FEMA के तहत जांच की थी. FEMA की धारा 37ए के तहत जब्त की गई 89.19 करोड़ रुपये की संपत्ति को भी जब्त करने का आदेश दिया गया. 26/08/2024 को पारित आदेश के तहत लगभग 908 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है.”

Advertisement
ED on X
ED के X पोस्ट का स्क्रीनशॉट

प्रेस रिलीज में ED ने कहा कि उसने जगतरक्षकन के खिलाफ सितंबर 2020 में FEMA नियमों के कथित उल्लंघन की जांच की थी. जांच के बाद एजेंसी ने जगतरक्षकन और उनके परिवार के सदस्यों के नाम पर लगभग 89.19 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की थी. हालांकि, फरवरी 2021 में जब्ती के इस ऑर्डर को रद्द कर दिया गया था.

ये भी पढ़ें- थलपति विजय की GOAT को CBFC ने दोबारा सेंसर किया, 5 मिनट के सीन्स जोड़े

दिसंबर 2021 में, ED ने जगतरक्षकन और उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ FEMA के तहत फिर शिकायत दर्ज की. इसमें उन पर FEMA के कई प्रावधानों के उल्लंघन का आरोप लगाया गया. जगतरक्षकन के खिलाफ इन आरोपों में सिंगापुर में एक शेल कंपनी में 42 करोड़ रुपये का निवेश शामिल था. ये निवेश 2017 में किया गया था.

Advertisement

इसके अलावा, जगतरक्षकन पर सिंगापुर फॉरेन शेयर्स में हिस्सेदारी रखने और उन शेयरों को परिवार के सदस्यों के बीच ट्रांसफर करने का आरोप लगा. ED ने ये भी कहा कि DMK सांसद ने एक श्रीलंकाई संस्था में करीब 9 करोड़ रुपये का निवेश किया. शिकायत में सितंबर, 2020 के आदेश के तहत संपत्तियों को जब्त करने की भी अपील की गई थी.

जांच में FEMA के नियमों का उल्लंघन पाया गया. 26 अगस्त, 2024 को पारित आदेश के तहत एस जगतरक्षकन और उनके परिवार पर लगभग 908 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है. FEMA के सेक्शन 37A के तहत 89.19 करोड़ रुपये की संपत्ति को भी जब्त करने का आदेश दिया गया.

वीडियो: "अर्जेंट मीटिंग..." CJI Chandrachud ने कौन सा मैसेज देखा जो पुलिस से कंप्लेन करनी पड़ी?

Advertisement