थलपति विजय की GOAT को CBFC ने दोबारा सेंसर किया, 5 मिनट के सीन्स जोड़े
'ननबन' के बाद ये विजय की दूसरी सबसे लंबी बन गई है.

Lakshya और Raghav Juyal की Kill साउथ कोरिया में रिलीज, SGPC ने Kangana Ranaut को Emergency के लिए लीगल नोटिस भेजा, सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज़ होगी Gangs of wasseypur. सिनेमा से जुड़ी ऐसी ही सभी ख़बरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें:
1.'द मैजिक फारअवे ट्री' में रेबेका फर्ग्युसनआने वाले ब्रिटिश फिल्म 'द मैजिक फारअवे ट्री' में एंड्रू गारफील्ड, क्लेयर फॉय, जेसिका गनिंग के साथ 'ड्यून' और 'मिशन इम्पॉसिबल' फेम रेबेका फर्ग्युसन भी स्क्रीन शेयर करती नज़र आएंगी. फिलहाल फिल्म की शूटिंग चल रही है. ये बच्चों की नॉवल 'फारअवे ट्रीज़' पर बेस्ड फिल्म है. इसे बेन ग्रेगर डायरेक्ट कर रहे हैं.
2. इज़रायल-फिलिस्तीन पर बनी डॉक्यूमेंट्री का ट्रेलर आया'इज़रायल-फिलिस्तीन ऑन स्वीडिश टीवी 1958-1989' का पहला ट्रेलर आ गया है. इसे स्वीडिश डायरेक्टर गोरान ह्यूगो ओल्सन ने डायरेक्ट किया है. वेनिस फिल्म फेस्टिवल में इस डॉक्यूमेंट्री का वर्ल्ड प्रीमियर होना है.
3. लक्ष्य-राघव की 'किल' साउथ कोरिया में रिलीज़लक्ष्य और राघव जुयाल की फिल्म 'किल' साउथ कोरिया के सिनेमाघरों में रिलीज़ हो गई है. राघव जुयाल ने अपने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी है. ये एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है. फिल्म को निखिल नागेश भट ने डायरेक्ट किया है. 'किल' को करण जौहर और गुनीत मोंगा ने मिल कर प्रोड्यूस किया है.
4. SGPC ने कंगना रनौत को लीगल नोटिस भेजासिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी ने कंगना रनौत और उनकी फिल्म 'इमरजेंसी' के प्रोड्यूसर्स को लीगल नोटिस भेजा है. कमिटी का कहना है कि फिल्म में सिखों के इतिहास को गलत तरह से दिखाया गया है, जिससे सिख समुदाय की भावनाएं आहत हुई हैं. नोटिस में फिल्म से ऐसे सभी सीन्स हटाने की मांग की गई है. ये फिल्म 6 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली है. फिल्म को कंगना रनौत ने ही डायरेक्ट किया है.
5. सिनेमाघरों में री-रिलीज़ होगी 'गैंग्स ऑफ वासेपुर'अनुराग कश्यप की फिल्म 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' को सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज़ किया जाएगा. 30 अगस्त से 5 सितंबर तक ये फिल्म मिराज सिनेमाज़ में दिखाई जाएगी. फिल्म में मनोज बाजपेयी, जयदीप अहलावत, नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी, हुमा कुरैशी, ऋचा चड्ढा, पियूष मिश्रा और विनीत कुमार जैसे कलाकारों ने काम किया है.
6. विजय की GOAT में 5 मिनट के सीन्स जोड़े गए123 तेलुगु में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, थलपति विजय की फिल्म 'द ग्रेटेस्ट ऑफ आल टाइम' को CBFC ने दोबारा सेंसर किया है. फिल्म में 5 मिनट के सीन्स जोड़े गए हैं. अब ये फिल्म 3 घंटे, 3 मिनट और 14 सेकेंड लंबी हो गई है. 'ननबन' के बाद ये विजय की दूसरी सबसे लंबी बन गई है. फिल्म को वेंकट प्रभु ने डायरेक्ट किया है. ये 5 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.
वीडियो: थलपति विजय की GOAT की अमेरिका में ऐसी एडवांस बुकिंग, जानकर हैरान रह जाएंगे!

