The Lallantop

आमिर खान ने आटे के पैकेट में छुपाकर गरीबों में बंटवाए पैसे?

लोगों का मानना है कि ये आमिर का मास्टरस्ट्रोक है, पैसा सीधा उन्हें मिला, जिन्हें उसकी ज़रूरत थी.

Advertisement
post-main-image
एक इवेंट के दौरान आमिर खान और दूसरी ओर उनके नाम से फैलाए जा रहे वीडियो में आटे के पैकेट में दिख रहे पैसों का स्क्रीनग्रैब.
लॉकडाउन में परेशान लोगों की हर कोई अपने तरीके से मदद कर रहा है. इसमें सेलेब्रिटीज़ भी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं. अपने फैंस से भी ज़रूरतमंद लोगों की मदद करने की रिक्वेस्ट कर रहे हैं. ऐसे समय में टिक-टॉक पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में ये बताया जा रहा है कि सुपरस्टार आमिर खान आटे के पैकेट में पैसे छुपाकर लोगों तक पहुंचवा रहे हैं. ताकि उनका ये डोनेशन उन लोगों तक पहुंच जाए, जिन्हें वाकई इस मुश्किल वक्त में उसकी ज़रूरत है.
इस टिक-टॉक वीडियो में ये बताया जा रहा है कि आमिर ने एक ट्रक भरकर आटे के पैकेट्स भेजे थे. इन पैकेट्स को आर्थिक रूप से कमज़ोर वर्ग के लोगों के बीच बांटा जाना था. 23 अप्रैल को वो ट्रक दिल्ली के एक पिछड़े इलाके में पहुंचा. लड़कों ने अनाउंस किया कि जिसे भी खाने-पीने की चीज़ों की दिक्कत है, वो ये आटे के पैकेट लेकर जा सकता. हालांकि हर शख्स को 1 किलो के आटे का एक ही पैकेट मिलेगा. लोगों ने सोचा एक किलो आटे के लिए कौन इतनी मशक्कत करे. बहुत सारे लोगों ने आटे के लिए मना कर दिया. लेकिन जिन लोगों के पास वाकई खाने को कुछ नहीं था, वो आटे का पैकेट लेने गए. घर आकर जब वो पैकेट खोला, तो उसमें 15 हज़ार रुपए मिले. और ये रकम हर आटे के पैकेट से निकली.
@quaziaziz
#
#
#
#
♬ original sound - @azeez300

इस वीडियो को ये कहकर फैलाया जा रहा है कि ये आमिर खान का मास्टरस्ट्रोक है. सिर्फ एक किलो आटा देने का फायदा ये हुआ कि इसे लेने के लिए सिर्फ वही लोग पहुंचे, जो बेहद बदहाली के दौर से गुज़र रहे थे. ऐसे में आमिर का पैसा सही लोगों तक पहुंच गया. हालांकि ये वीडियो कितना सही है, ये कुछ कह पाना संभव नहीं है. इस मामले में क्लैरिटी के लिए न्यूज़ एजेंसी आईएएनएस ने आमिर की टीम से संपर्क किया लेकिन उनकी ओर से कोई जवाब नहीं आया.


अगर आमिर की बात करें, तो उन्हें ऐसे सुपरस्टार्स में गिना जाता है, जो चैरिटी का प्रमोशन नहीं करते. वो जमीन पर उतरकर लोगों की मदद करते हैं. 'सत्यमेव जयते' और पानी की समस्या पर बात करने वाला मराठी ठीवी शो करते हैं. पानी फाउंडेशन चलाते हैं, जो महाराष्ट्र के अलग-अलग हिस्सों को सूखे से बचाने के लिए काम करती है. इस फाउंडेशन की शुरुआत 'सत्यमेव जयते' की ही कोर टीम ने की थी. कोरोनावायरस संक्रमण वाले दौर में भी वो बिना कुछ बोले लोगों की मदद कर रहे हैं. अगर प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें, तो उनकी पिछली फिल्म 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान' नहीं चली थी. आने वाले दिनों में आमिर हॉलीवुड क्लासिक 'फॉरेस्ट गंप' के ऑफिशियल हिंदी रीमेक 'लाल सिंह चड्ढा' में करीना कपूर के साथ नज़र आने वाले हैं.


वीडियो देखें: कोरोना महामारी से लड़ने के लिए विजय देवरकोंडा ने कितने रुपये डोनेट किए?

Advertisement
Advertisement