वीडियो में क्या है?इस वीडियो में खुले आसमान के नीचे एक चीड़िया बैठी है. इस चीड़िया को एक मां कहें तो ज्यादा बेहतर होगा. वीडियो में चिड़िया अपने अंडों को सेंक रही होती है. वीडियो के शुरू होने 5 सेकेंड के भीतर ही चिड़ियां का पंख खुल जाता है, बिल्कुल सुरक्षा की मुद्रा में. फिर चिड़िया के ऊपर से बड़ा सा ट्रैक्टर गुज़रता है. जितनी देर ट्रैक्टर चिड़िया के ऊपर से गुज़र रहा होता है उतनी देर चिड़िया अपने पंख को फैलाए खड़ी रहती है और अपने अंडों को बचाने की कोशिश करती हुई दिखती है. चिड़िया के ऊपर से ट्रैक्टर के टायर्स गुज़रने के बाद बारी पीछे वाले हिस्से की होती है. चूंकि ट्रैक्टर खेत खोदने वाला होता है इसीलिए ट्रैक्टर के पीछे में खेत खोदने वाली ब्लेड लगी होती है. फिर ट्रैक्टर के पीछे वाले हिस्से से चिड़िया दबने ही वाली होती है कि ट्रैक्टर का ड्राइवर बड़ी सावधानी से चिड़िया और उसके बच्चों को बचाते हुए ट्रैक्टर को निकाल देता है. ट्रैक्टर के गुज़र जाने के बाद चिड़िया फिर से अपने बच्चों को ढंककर बैठ जाती है.
कितना अद्भुद दृश्य है, माँ चिड़िया लगभग मृत्यु दायक परिस्थितियों को देखते हुए भी एक पग भी न हटी क्योंकि उसे अपने संतान की रक्षा करनी थी जो उन अंडों में है जिन्हें माँ चिड़िया ढक कर खड़ी है। श्री राधेकृषणाये नमः
Posted by Wisdom
on Friday, 26 April 2019
वीडियो कहां का है?वीडियो के बारे में काफी ढूंढ़ने के बाद ये तो नहीं पता चलता है कि वीडियो कहां का है. लेकिन चिड़िया के बारे में जानकारी मिल गई. ये चिड़िया साउदर्न लैपविंग है जो उरुग्वे की राष्ट्रीय पक्षी है. इसके साथ ही इस पक्षी का इस्तेमाल ब्राज़ीलियन स्टेट रियो ग्रैंड डोसुल के सिंबल के रूप में भी किया जाता है. ये चिड़िया ज़्यादातर साउथ अमेरिका और ब्राज़ील में पाई जाती हैं.

साउदर्न लैपविंग की पहचान इसके पंख में लगे नाखून से होती है.
हम जब वीडियो की जानकारी जुटा रहे थे, तभी हमारी नज़र वायरल हॉग के एक वीडियो पर गई. इस वीडियो में भी बिल्कुल इसी तरह की एक चिड़िया दिखती है. इस वीडियो में हूबहू बिल्कुल वैसा ही होता है जैसा कि हालिया वायरल वीडियो में हुआ है. अंतर बस कैमरे के फ्रेम का होता है.














