The Lallantop

नकली पिस्तौल दिखाकर साढ़े पांच लाख की घड़ी लूटने चले थे

डिलिवरी मैन ने उनके साथ वो किया, जो उन गुंडों ने सोचा भी न होगा.

Advertisement
post-main-image
Symbolic Image
सोचो पिज्जा डिलिवर करने वाला या फिर एमेजन से आने वाले डिलिवरी मैन सुपर हीरो निकले तो कैसा रहेगा? 2 इन 1 रहेगा बे. बोले तो एक्लेयर्स टाइप. टोक्यो में एक डिलिवरी मैन है. 38 साल का. नाम पता नहीं है. पिज्जा नहीं बल्कि सामान की डिलिवरी करता है. एक रोज रोलेक्स डिलिवर करने जा रहा था. जिसकी कीमत साढ़े पांच लाख रुपये थी. जा ही रहा था कि अचानक दो चोमू टाइप के गुंडों ने फिल्मी इस्टाइल में आकर उसका रास्ता छेंका. और नकली पिस्तौल उसकी खोपड़िया पर तान दिया. और रोलेक्स मांगी. डिलिवरी मैन रोलेक्स घड़ी की डिलिवरी के लिए जा रहा है, न जाने ये बात उन गुंडों को कैसे पता थी. दोनों ने उसे डराने की कोशिश तो बहुत की, पर फेल हो गए. पिटने से पहले उस डिलिवरी मैन को कहते हैं 'तुम्हारे लिए यहां से कटना ही अच्छा होगा. सामान देकर कट लो.' हेल्प मांगने के बजाए उस डिलिवरी मैन ने दोनों को ढंग से पेट भर टोचन दिया. पुलिस तो बाद में आई उससे पहले ही उस आदमी ने दोनों चोरों को जमीन पर पटका दे दिया था. पुलिस के मुताबिक, दोनों का पहले का क्राइम रिकॉर्ड है. दोनों छठे हुए गुंडे हैं. अच्छा-खासा गैंग बना रखा है. एक का नाम यूसूके कोदामा है और दूसरे का हिडेकाजू ओबा. दोनों को पुलिस ने धर लिया है. पूछताछ में ओबा ने कहा, 'वो डिलिवरी वाला आदमी बहुत सॉलिड था. मार-मार के भर्ता बना दिया हमारा. और हम उसे एक थप्पड़ तक नहीं मार सके.'
ये भी पढ़िये... फिरोज भाई ने संजय के मेहमान की दिवाली बना दी इंसानियत गयी तेल लेने - कुत्ता मारो, सोना लूटो!  

Advertisement
Advertisement