The Lallantop

एयर इंडिया फ्लाइट की रूस में इमरजेंसी लैंडिंग, कंपनी का ये बयान फ्लाइट में मौजूद लोगों की चिंता बढ़ा सकती है!

Delhi से San Francisco जा रही Air India की फ्लाइट को Krasnoyarsk International Airport पर उतारा गया. फ्लाइट में 225 यात्री और 19 फ्लाइट क्रू भी मौजूद थे.

Advertisement
post-main-image
एयर इंडिया के फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग (सांकेतिक फोटो)

एयर इंडिया (Air India) की एक फ्लाइट की रूस में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है. ये विमान दिल्ली से सैन फ्रांसिस्को (Delhi to San Francisco) जा रहा था.  तकनीकी दिक्कत के चलते फ्लाइट को रूस के क्रास्नोयार्स्क इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Krasnoyarsk International Airport) पर उतारा गया. एयरलाइन ने एक बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी है.  AI-183 विमान में कुल 225 यात्री और 19 फ्लाइट क्रू मेंबर्स मौजूद थे. सभी यात्री और क्रू सुरक्षित बताए जा रहे हैं.

एयर इंडिया की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि फ्लाइट की कार्गो होल्ड एरिया में कुछ समस्या के बारे में पता चला था. बयान में बताया गया,

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

“18 जुलाई 2024 को दिल्ली से सैन फ्रांसिस्को जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट एआई-183 में कॉकपिट क्रू को कार्गो होल्ड एरिया में कुछ समस्याओं के बारे में पता चला. जिसके बाद रूस के क्रास्नोयार्स्क अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (UNKL) पर फ्लाइट की एहतियातन लैंडिंग कराई गई. फ्लाइट में मौजूद सभी 225 यात्रियों और फ्लाइट क्रू के 19 सदस्य सुरक्षित हैं.”

ये भी पढ़ें: दिल्ली: 'बिना AC घंटों तक फ्लाइट में बिठाया, यात्री बेहोश', एयर इंडिया की 'लापरवाही' पर भड़के पैसेंजर्स

Advertisement

बयान में आगे कहा गया,

“KJA में एयर इंडिया का अपना स्टाफ नहीं है, इसलिए हम यात्रियों को सभी आवश्यक सहायता प्रदान करने के लिए थर्ड पार्टी की व्यवस्था कर रहे हैं. एयर इंडिया लगातार सरकारी एजेंसियों के साथ भी संपर्क में है. एयर इंडिया सभी यात्रियों और कर्मचारियों के बारे में चिंतित हैं. हम यात्रियों को जल्द से जल्द क्रास्नोयार्स्क (KJA) से सैन फ्रांसिस्को ले जाने के लिए एक फ़ेरी फ्लाइट की व्यवस्था कर रहे हैं.”

पिछले साल भी रूस में हुई थी इमरजेंसी लैंडिंग

पिछले साल भी दिल्ली से सैन फ्रांसिस्को जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट AI 195 की रूस के मगदान एयरपोर्ट पर 6 जून 2023 को इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी. इस विमान में 216 यात्रियों के अलावा 16 क्रू मेंबर्स भी शामिल थे. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक क्रू मेंबर्स समेत 232 लोगों को स्कूल और मेडिकल कॉलेज में ठहराया गया था. ये सभी यात्री और क्रू मेंबर्स लगभग 39 घंटों तक एयरपोर्ट पर फंसे रहे थे. जिसके बाद एक फेरी फ्लाइट के जरिए इन यात्रियों को सैन फ्रांसिस्को भेजा गया था.

Advertisement

वीडियो: फ्लाइट के टॉयलेट में टिशू पेपर पर लिखा था 'बम', प्लेन खाली करवाया गया

Advertisement