The Lallantop

प्राण प्रतिष्ठा के दिन दिल्ली पुलिस ने जो बात कही, सुनकर UP पुलिस खुश हो जाएगी!

22 जनवरी को अयोध्या के राम मंदिर में 'राम लला' की प्राण प्रतिष्ठा का भव्य कार्यक्रम हुआ. इस पर दिल्ली पुलिस ने यूपी पुलिस की तारीफ में एक पोस्ट किया है.

Advertisement
post-main-image
दिल्ली पुलिस ने यूपी पुलिस की तारीफ में एक पोस्ट किया है. (फोटो: X और PTI)

दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने यूपी पुलिस की तारीफ की है. कैसी तारीफ? अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दिन यूपी पुलिस (UP Police) की ओर से किए गए सुरक्षा इंतजाम और ट्रैफिक मैनेजमेंट की तारीफ. दरअसल, 22 जनवरी को अयोध्या के राम मंदिर (Ram Mandir) में 'राम लला' की प्राण प्रतिष्ठा का भव्य कार्यक्रम हुआ. इसमें हिस्सा लेने के लिए अपने-अपने क्षेत्रों की मशहूर हस्तियों को भी बुलाया गया था. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित तमाम VIPs की मौजूदगी में प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम पूरा हुआ. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

ये भी पढ़ें- राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने क्या कहा?

'यूपी पुलिस की हम सराहना करते हैं'

इस कार्यक्रम की सफलता पर दिल्ली पुलिस ने यूपी पुलिस के नाम X पर एक पोस्ट किया. कार्यक्रम के लिए यूपी पुलिस की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सराहते हुए दिल्ली पुलिस ने लिखा,

Advertisement

"अयोध्या जी में श्री रामजन्म भूमि मंदिर में श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के ऐतिहासिक क्षण के लिए आए गणमान्य व्यक्तियों एवं श्रद्धालुओं हेतु अभेद सुरक्षा एवं सुगम यातायात व्यवस्था व सफल आयोजन करने के लिए यूपी पुलिस की हम सराहना करते हैं."

दिल्ली पुलिस को UP पुलिस का जवाब

दिल्ली पुलिस के इस पोस्ट पर यूपी पुलिस का जवाब भी आया है. यूपी पुलिस ने दिल्ली पुलिस का आभार जताया है. यूपी पुलिस की ओर से दिल्ली पुलिस के पोस्ट पर जवाब दिया गया,

"सराहना के लिए आभार !!!"

Advertisement

प्राण प्रतिष्ठा की मुख्य पूजा 22 जनवरी की दोपहर 12 बजकर 29 मिनट पर शुरू हुई थी. इस पूजा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य यजमान थे. पीएम मोदी के साथ गर्भगृह में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदी बेन पटेल थीं.

ये भी पढ़ें- 'कुछ तो कमी थी, जो सदियों तक राम मंदिर न बन पाया... ' 35 मिनट तक क्या-क्या बोले PM मोदी?

वीडियो: 'माफी मांगता हूं...,' पीएम मोदी राम मंदिर पर क्या बोल हुए भावुक?

Advertisement