The Lallantop

फेसबुक पर गोद दी बच्ची वापस मांगने पहुंची मां

फेसबुक फ्रेंड से चैट करते समय सेंटी हो गई थी मां.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
बागपत में रहने वाली एक औरत ने फेसबुक चैट में सेंटी होकर अपना बेबी एक आदमी को गोद दे दिया. लेकिन बेबी की याद आने पर उसे मांगने पहुंच गई. यूपी के बागपत में एक क़स्बा है, खेकड़ा. वहां रहते हैं ललित. ललित की शादी चार साल पहले हुई लेकिन इनका कोई बच्चा नहीं था. फेसबुक पर ललित की दोस्ती दिल्ली में रहने वाली पूजा से हुई. पूजा के पति की मौत हो चुकी है. और ये चार बच्चों की मां हैं. ललित बच्चे न होने के कारण दुखी था. सिम्पथी में आ कर पूजा ने अपना बेबी ललित को दे दिया. 18 अप्रैल को ललित ने पूजा की बेटी को गोद लिया. लेकिन जल्द ही पूजा को अपनी बेटी की याद आने लगी. वो अपनी बेटी को वापस लाने दिल्ली से बागपत पहुंच गई. साथ में घर की औरतें भी थीं. ललित ने पूजा को बच्ची लौटाने से मना कर दिया. दोनों में छीना-झपटी हुई. लेकिन ललित ने बेबी को नहीं लौटाया. पूजा ने फिलहाल पुलिस में ललित के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया है.

Advertisement
Advertisement