The Lallantop

'मंदिर के पास नहीं होगी दुकान', दिल्ली में अब कहा-कहां मिलेगा चिकन?

दिल्ली में MCD ने नई नीति लागू की है. मंदिर के पास मांस अब नहीं बिकेगा. इतना ही नहीं मस्जिद के 150 मीटर के दायरे में भी नई गाइडलाइन्स जारी की गई है.

Advertisement
post-main-image
MCD सदन ने 31 अक्टूबर को हुई एक बैठक में सामने रखे 58 में से 54 प्रस्तावों को पास किया. (फोटो क्रेडिट - एएनआई)

अब दिल्ली में कोई भी मांस की दुकान, धार्मिक स्थल या श्मशान घाट से कम से कम 150 मीटर दूर ( No meat shop within 150 meter of religious place) होगी. दिल्ली नगर निगम(MCD) ने  31 अक्टूबर की शाम नई नीति जारी कर ये जानकारी दी. MCD ने मांस की दुकानों और मीट प्रोसेसिंग यूनिट्स को नए लाइसेंस देने और उनके रिन्यूवल के लिए नया प्रस्ताव पारित किया है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

न्यूज एजेंसी ANI की एक रिपोर्ट के मुताबिक, MCD ने बताया,

"मांस की दुकान और मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारे, श्मशान घाट या कब्रिस्तान जैसे धार्मिक स्थानों के बीच कम से कम 150 मीटर की दूरी होनी चाहिए. वहीं, मस्जिदों से 150 मीटर दूरी की ये शर्त केवल पोर्क यानी सूअर के मांस की दुकानों पर लागू होगी."

Advertisement

ये भी पढ़ें- MCD सदन में AAP और BJP पार्षदों के बीच चले थप्पड़

MCD सदन में हुई एक बैठक में 31 अक्टूबर को इसके साथ 54 प्रस्ताव पास किए गए. इसमें 5000 सफाई कर्मचारियों को नियमित करने, बेहतर प्रशिक्षण के लिए MCD स्कूलों के प्रिसंपलों को ऑक्सफोर्ड और कैंब्रिज जैसे अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालयों में भेजने का प्रस्ताव भी शामिल है. यहां कुल 58 प्रस्ताव पेश किए गए थे.

केजरीवाल ने बताया दिवाली का तोहफा

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इसके लिए सभी सफाई कर्मचारियों को बधाई दी. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर किए एक पोस्ट में लिखा,

Advertisement

"दिल्ली नगर निगम में 5000 सफाईकर्मियों को पक्का करने का प्रस्ताव आम आदमी पार्टी ने पास करा दिया है. हमने जो वादा किया था वो पूरा किया. दीपावली पर मिले इस शानदार तोहफे के लिए पक्का होने वाले सभी सफाईकर्मियों एवं उनके परिवारवालों को बहुत-बहुत बधाई. मन लगाकर दिल्ली के लोगों की सेवा कीजिए, हम मिलकर दिल्ली को एक साफ-स्वच्छ और सुंदर शहर बनाएंगे."

ये भी पढ़ें- MCD सदन में AAP-BJP पार्षदों में हाथापाई

MCD सदन के बाद दिल्ली की मेयर शैली ओबेरॉय ने डिप्टी मेयर आले मुहम्मद इकबाल और सदन के नेता मुकेश गोयल के साथ MCD मुख्यालय में एक प्रेस वार्ता भी की. शैली ओबेरॉय ने यहां कहा,

"सदन की बैठक में आम आदमी पार्टी की MCD सरकार ने सर्वसम्मति से दिल्ली की जनता और कर्मचारियों के हित में जरूरी प्रस्ताव पास किए. सदन में लाए गए सभी प्रस्तावों से दिल्ली की जनता और MCD कर्मचारियों को बड़ी राहत मिलेगी."

शैली ने बताया कि दिल्ली की सफाई व्यवस्था को मजबूत करने और कूड़े के पहाड़ों को हटाने के लिए एक समानांतर एजेंसी तैनात करने का प्रस्ताव भी यहां पास किया गया.

ये भी पढ़ें- MCD सदन में फिर भिड़े AAP-BJP पार्षद

वीडियो: दिल्ली MCD: AAP-BJP के ‘माननीय’ सदन में क्यों चलाने लगे लात, घूंसे, बोतल?

Advertisement