The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Ruckus in Delhi MCD House clash between AAP and BJP councilors

MCD सदन में AAP-BJP पार्षदों में हाथापाई, एक-दूसरे पर फेंकी पानी की बोतलें, VIDEO देखिए

स्टैडिंग कमेटी के चुनाव के दौरान भिड़े पार्षद. AAP ने लगाया मेयर के साथ मारपीट का आरोप. BJP ने कही चुनाव में धांधली की बात.

Advertisement
pic
22 फ़रवरी 2023 (अपडेटेड: 22 फ़रवरी 2023, 12:07 AM IST)
Delhi: Ruckus in MCD House
MCD सदन में हंगामा
Quick AI Highlights
Click here to view more

दिल्ली के नगर निगम (MCD) सदन में 22 फरवरी की रात बवाल हो गया. स्टैंडिंग कमिटी की चुनाव के दौरान भारतीय जनता पार्टी (BJP) और आम आदमी पार्टी (AAP) के पार्षद आपस में भिड़ गए. पार्षदों के बीच हाथापाई तक हो गई. पार्षद एक-दूसरे पर पानी की बोतलें फेंकते नज़र आए. MCD सदन में स्टैंडिंग कमिटी का चुनाव होना है, लेकिन अभी तक वोटिंग पूरी नहीं हो पाई है. AAP ने मेयर शैली ओबेरॉय के साथ मारपीट का आरोप लगाया है. वहीं BJP के पार्षदों ने चुनाव में धांधली के आरोप लगाए हैं. 

आजतक के पंकज जैन की रिपोर्ट के मुताबिक 250 में से सिर्फ 47 पार्षद ही स्टैंडिंग कमिटी के चुनाव के लिए वोट डाल पाए हैं. रिपोर्ट के मुताबिक सदन में 5-5 पार्षदों को बुलाकर वोटिंग कराई जा रही थी. जैसे ही वोटिंग के लिए 5 पार्षदों को बुलाया गया, सदन में हंगामा हो गया. जिन 5 पार्षदों को वोटिंग के लिए बैलेट दिए गए थे, उन्होंने बैलेट पेपर वापस ही नहीं किए.

वहीं दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर BJP पर गुंडागर्दी का आरोप लगाया है. उन्होंने लिखा,

मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव हार चुकी बीजेपी अब स्टैंडिंग कमेटी के चुनाव में गुंडागर्दी पर उतरी हुई है.

कई घंटे से इन्होंने कमेटी मेंबर का चुनाव रोक रखा है और अब सदन में बीजेपी पार्षदों ने नवनियुक्त मेयर पर हमला किया है.

दिल्ली की मेयर शैली ओबेरॉय ने ट्वीट कर BJP पार्षदों पर आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि BJP पार्षदों ने उन पर हमला करने की कोशिश की. 

वहीं दिल्ली BJP की ओर से ट्वीट किया गया,

दिल्ली में AAP का मेयर बनते ही गुंडागर्दी व तानाशाही शुरू…..

Standing Committee का चुनाव अवैध तरीके अपना कर करवाया जा रहा है बाधित !!

ये खबर लिखे जाने तक सदन की कार्यवाही बुधवार की रात एक घंटे के लिए स्थगित कर दी गई थी.

ये भी पढ़ें- AAP की शैली ओबेरॉय बनीं दिल्ली की मेयर

वीडियो: केजरीवाल MCD में जीत के बाद Delhi वालों को क्या कहा?

Advertisement

Advertisement

()