The Lallantop

BJP प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता का इलाका है पटेल नगर, पार्टी सारी सीटें हार गई

आदेश गुप्ता ने कहा है कि मेयर के चुनाव में कुछ भी हो सकता है.

Advertisement
post-main-image
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता और आप समर्थक. (फोटो - ANI/PTI)

दिल्ली के नगर निगम (MCD Election) चुनावी नतीजों में आम आदमी पार्टी (AAP) को बहुमत मिल चुका है. शुरुआती रुझानों में मामला टक्कर का बना हुआ था, लेकिन फिर AAP ने बढ़त बना ली. AAP ने 134 सीटें जीती हैं. वहीं BJP ने 104. कांग्रेस पार्टी केवल 9 सीटें ही जीत पाई. अब ख़बर है कि पटेल नगर से BJP सभी सीटें हार गई है. पटेल नगर, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता (Adesh Gupta) का इलाक़ा है. यानी भाजपा अध्यक्ष के क्षेत्र में ही भाजपा नदारद.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

पटेल नगर विधानसभा में कुल चार वॉर्ड्स हैं. चारों वॉर्ड्स पर आम आदमी पार्टी जीती है.

# पश्चिम पटेल नगर - अनुसूचित जाति की महिलाओं के लिए आरक्षित - AAP की कविता चौहान ने भाजपा की मीनू को क़रीब 5,300 वोटों से हरा दिया.

Advertisement

# पूर्वी पटेल नगर - महिलाओं के लिए आरक्षित - AAP की शेली ओब्रॉय ने भाजपा की दिपाली कपूर को मात्र 269 वोटों से हराया.

# रणजीत नगर - AAP के अंकुश नारंग ने भाजपा के तेज राम फोर को क़रीब 6,700 वोटों से हरा दिया.

# बलजीत नगर - महिलाओं के लिए आरक्षित - AAP की रुनाक्षी शर्मा ने भाजपा की आयुषी तिवारी को 3,591 वोटों से हराया.

Advertisement

इधर आदेश गुप्ता ने मीडिया से कहा कि मेयर के चुनाव में कुछ भी हो सकता है. इधर इस जीत के बाद आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि दिल्ली के लोगों ने देश के सामने मिसाल पेश की है. उन्होंने कहा कि अब दिल्ली को साफ-सुथरा बनाना है. उन्होंने कहा कि सब मिलकर दिल्ली को ठीक करेंगे. इधर कांग्रेस पार्टी की तरफ से अभी तक इन चुनाव परिणामों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है. पार्टी इन चुनावों में कुछ खास करने में नाकाम रही है. वहीं दिल्ली नगर निगम पर पिछले 15 साल से BJP का शासन था. 

दिल्ली में BJP को बड़ा झटका दे सकते हैं केजरीवाल

Advertisement