The Lallantop

दिल्ली शराब नीति मामले में नहीं मिली के कविता को राहत, कोर्ट ने 7 दिन की ED रिमांड पर भेजा

BRS MLC K Kavitha को दिल्ली शराब नीति मामले में गिरफ्तारी के बाद ED ने कोर्ट में पेश किया गया. यहां उन्होंने अपनी गिरफ्तारी को अवैध बताया.

Advertisement
post-main-image
23 मार्च तक के लिए ED की कस्टडी में के कविता. ( फोटो- इंडिया टुडे )

भारत राष्ट्र समिति (BRS) की नेता के कविता ( K Kavitha ) को 23 मार्च तक के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ED) की  कस्टडी में भेज दिया गया है. जांच एजेंसी ने कविता से पूछताछ के लिए 10 दिन की हिरासत की मांग की थी. दिल्ली के शराब नीति मामले से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग केस में ( Delhi liquor policy scam ) उन्हें 15 मार्च को हैदराबाद से गिरफ्तार किया गया था. गिरफ्तारी के बाद उन्हें दिल्ली लाया गया, जिसके बाद 16 मार्च को वो राउज एवेन्यू अदालत में पेश की गईं.

Advertisement

कोर्ट में के कविता ने अपनी गिरफ्तारी को 'अवैध' बताया. उन्होंने कहा, 

'ये एक अवैध गिरफ्तारी है, इसके खिलाफ लड़ूंगी.'

Advertisement
'SC के दिशानिर्देशों का उल्लंघन'

के कविता के वकील ने ED पर  गिरफ्तारी के दौरान सुप्रीम कोर्ट के दिशानिर्देशों का उल्लंघन करने का भी आरोप लगाया. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, वकील ने दलील दी कि “इस मामले में कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं करने की याचिका सुप्रीम कोर्ट में अभी पेंडिंग है. जिसकी सुनवाई 19 मार्च को होनी है.” 

ED ने 16 मार्च के लिए के कविता को पुलिस रिमांड में रखने की मांग की थी. कोर्ट ने इस याचिका पर आदेश सुरक्षित रख लिया है.

वहीं ED  का कहना है कि उसने सुप्रीम कोर्ट या किसी भी दूसरे कोर्ट में ऐसा कोई बयान नहीं दिया है कि कविता के खिलाफ कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं की जाएगी. जांच एजेंसी ने कोर्ट को ये भी बताया कि शराब नीति में मनी लॉन्ड्रिंग मामले को लेकर कविता के खिलाफ पर्याप्त सबूत और गवाहों के बयान थे. ED ने कविता पर सबूत मिटाने का भी आरोप लगाया है. इंडिया टुडे के मुनीष पांडे की रिपोर्ट के मुताबिक, के कविता पर एजेंसी ने ये एक्शन दो समन के बाद भी पूछताछ में शामिल नहीं होने के बाद लिया है.

Advertisement
मामले मेें के कविता का नाम कैसे आया?

पिछले साल के कविता से दिल्ली शराब नीति मामले में तीन बार पूछताछ की गई थी. केंद्रीय एजेंसी ने प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत उनका बयान दर्ज किया था. हालांकि, के कविता का इस मामले में कहना है कि उन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया. उन्होंने मोदी सरकार पर ED के 'दुरुपयोग' का आरोप लगाया था.

ये भी पढ़ें- दिल्ली शराब नीति केस में BRS नेता के कविता को ED ने गिरफ्तार किया

दिल्ली शराब नीति मामले के आरोपियों में से एक अमित अरोड़ा ने पूछताछ के दौरान के कविता का नाम लिया था. इसके बाद उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया गया था. जांच एजेंसी ने आरोप लगाया था कि 'साउथ ग्रुप' नाम की एक शराब लॉबी थी, जिसने एक अन्य आरोपी विजय नायर के जरिए आम आदमी पार्टी (AAP) के कई नेताओं को 100 करोड़ रुपये तक का भुगतान किया था. प्रवर्तन निदेशालय ने ये भी आरोप लगाया कि 'साउथ ग्रुप' का हैंडलर के कविता का व्यापारिक सहयोगी है.

वीडियो: इलेक्टोरल बॉन्ड से पहले ED का छापा, फिर टेंडर, Megha Engineering, Future Gaming के बारे में खुलासे!

Advertisement