दिल्ली शहर. यहां रहते थे 37 साल के बेटे और उसका एक बाप. इन्होंने एक लड़की गोद ली. ये दो साल पहले की बात है. दरअसल जिस 37 साल के बेटे की हम बात कर रहे हैं उसकी कोई संतान नहीं हो रही थी तो उसने अपनी साली की लड़की गोद ले ली. लड़की, जो गोद ली गयी थी, नाबालिग थी. तब 8-9 साल की रही होगी. अब हुआ क्या कि 37 साल के बेटे की पत्नी मर गई. यानी नाबालिग लड़की की मौसी मर गई. घर में बचा अधेड़ बेटा, उसका बूढ़ा बाप और गोद ली हुई नाबालिग बेटी. फिर 2018 के दिसंबर से इन दोनों बाप-बेटों का वो घृणित काम शुरू हुआ जिसे सुनकर इंसानियत शर्मशार हो जाए. नैतिकता और मानवीयता आत्महत्या कर ले. इन लोगों ने उस नाबालिग लड़की के साथ रेप करना शुरू कर दिया.इस न्यूज़ में आगे बढ़ें उससे पहले एक पल रुककर उस मां-बाप की सोचिए जिन्होंने भरोसा किया और अपने जिगर का एक टुकड़ा किसी और को दे दिया. एक पल रुककर सोचिए कैसे कष्टों से गुज़री होगी वो मासूम. जिसके हर पल को सोचकर ये खबर लिखते हुए मेरे हाथ कांप रहे हैं. एक दिन लड़की ने अपनी असली मां को ये सब बता दिया. लड़की की असली मां ने फिर ये सब पुलिस को बता दिया. एफआईआर हुई. पुलिस ने दुष्ट बाप-बेटे को गिरफ्तार कर लिया. नाबालिग की मेडिकल जांच में भी रेप की पुष्टि हो गई. दिल्ली कोर्ट ने दोनों को 2 हफ्ते की न्यायिक हिरासत में भी भेज दिया है. वैसे तो ये सब कुछ इतना बुरा है कि इसमें से कुछ भी जोड़ा या घटाया जाए तो इसकी इंटेसिटी कम न होगी. लेकिन खबर को पूरी करने और बाप-बेटे के जाहिलपन को और ज़्यादा प्रॉमिनेंट करने के लिए आपको ये भी अंत में बता दें कि नाबालिग लड़की ने इन दोनों पर ये आरोप भी लगाया है कि उन्होंने उसके साथ मारपीट की और उसके माता-पिता और उसके तीन भाई-बहनों को मारने की धमकी दी. कई बार उसे खाने को भी नहीं दिया गया और अपने रियल मम्मी-पापा से बात करने की भी अनुमति नहीं दी.
वीडियो देखें -
'पानी की जगह हम लोग को गंगाजल मिल गया..जय श्रीराम'':





.webp?width=60&quality=70)





