The Lallantop

दिल्ली में 4 साल की बच्ची के साथ रेप, तोड़फोड़ के बाद इलाके में तैनात की गई पुलिस

पीड़ित बच्ची आरोपी अरमान की बहन से ट्यूशन पढ़ने जाती थी. आरोप है कि यहीं पर अरमान ने बच्ची के साथ रेप किया. घटना की जानकारी मिलने पर घरवालों और स्थानीय लोगों ने आरोपी की दुकान में तोड़फोड़ शुरू कर दी.

Advertisement
post-main-image
बच्ची की हालत अब स्थिर बताई जा रही है. (सांकेतिक तस्वीर-इंडिया टुडे)

दिल्ली के पांडव नगर इलाके में 4 साल की बच्ची के साथ रेप (Delhi Rape) का मामला सामने आया है. आरोप है कि बच्ची को ट्यूशन पढ़ाने वाली युवती के भाई ने उसके साथ रेप किया है. बच्ची को लाल बहादुर हॉस्पिटल से AIIMS में शिफ्ट किया गया है. इस घटना से गुस्साए स्थानीय लोगों ने आरोपी की दुकान और कुछ वाहनों के साथ तोड़फोड़ की. पुलिस ने मामले में FIR दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

इंडिया टुडे से जुड़े अरविंद ओझा की रिपोर्ट के मुताबिक, पीड़ित बच्ची आरोपी अरमान की बहन से ट्यूशन पढ़ने जाती थी. आरोप है कि यहीं पर अरमान ने बच्ची के साथ रेप किया. घटना की जानकारी मिलने पर घरवालों और स्थानीय लोगों ने आरोपी की दुकान में तोड़फोड़ शुरू कर दी. वहीं पूरे इलाके में होली और इस मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए भारी सुरक्षाबल मौजूद है. पुलिस की टीम लोगों पर नजर रख रही है. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, इलाके में माहौल अब शांत है.

Advertisement
घटना पर पुलिस ने क्या कहा?

ईस्ट दिल्ली के DCP ने बताया कि यह घटना 23 मार्च की रात की है. पुलिस ने आरोपी अरमान के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और IPC-376 की धाराओं में FIR दर्ज की है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. बच्ची को लाल बहादुर हॉस्पिटल से AIIMS में शिफ्ट कर दिया गया है. बच्ची की हालत स्थिर है. इलाके में शांति बनाए रखने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है.

दिल्ली ईस्टर्न रेंज के ACP सागर सिंह कलसी ने घटनास्थल पर पहुंच कर बताया कि आरोपी की उम्र 34 साल है. इस मामले में कड़ी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है. रविवार, 24 मार्च को इस इलाके में अफवाह फैल गई कि पुलिस ने इस मामले में एक्शन नहीं लिया है. ऐसे में लोगों ने इकट्ठा होकर तोड़फोड़ शुरू कर दी. जिसके बाद लोगों को शांत कराया गया है.

ये भी पढ़ें- यूपी: पिता कम पॉकेट मनी देते थे, 16 साल के बेटे ने सुपारी देकर 'मर्डर' करवा दिया

Advertisement

वीडियो: घर में काम करने वाली बच्ची से रेप के आरोप में DSP गिरफ्तार

Advertisement