The Lallantop

CM केजरीवाल ने लॉन्च किया लोकसभा कैम्पेन, नया नारा निकाला, मोदी सरकार को घेरा

केंद्र सरकार से तनातनी और परियोजनाओं-फंड रोकने की पुरानी शिकायत के साथ अरविंद केजरीवाल ने जनता से उन्हें जिताने की अपील की.

Advertisement
post-main-image
नई दिल्ली में केजरीवाल ने किया लोकसभा चुनाव का आग़ाज़. (फ़ोटो - सोशल)

आम आदमी पार्टी (AAP) ने आधिकारिक तौर पर लोकसभा चुनाव 2024 (Loksabha Election 2024) के लिए अपना चुनाव अभियान शुरू कर दिया है. दिल्ली के मुख्यमंत्री और AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने दिल्ली में पार्टी का कैम्पेन लॉन्च किया. नया नारा भी दिया - 'संसद में भी केजरीवाल, तभी दिल्ली होगी और ख़ुशहाल'.

Advertisement

आगामी लोकसभा चुनावों में AAP और कांग्रेस का गठबंधन INDIA ब्लॉक की छतरी-तले पांच राज्यों में साथ लड़ेगा. दिल्ली में सात लोकसभा सीटों में AAP चार पर अपने उम्मीदवार उतार रही है. इंडिया ब्लॉक की दो प्रमुख पार्टियों के बीच समझौते की शर्तों के तहत, बाक़ी तीन सीटों पर कांग्रेस लड़ेगी. AAP के हिस्से नई दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली और पूर्वी दिल्ली आई है. वहीं, चांदनी चौक, उत्तर-पूर्वी दिल्ली और उत्तर-पश्चिम दिल्ली का ज़िम्मा कांग्रेस पार्टी के पास है.

Advertisement

ये भी पढ़ें - केजरीवाल सरकार ने दिल्ली के बजट में क्या खास किया है? 

कैम्पेन लॉन्च करते हुए केजरीवाल ने कहा कि उन्होंने दिल्ली के लोगों की सेवा करने के लिए सभी प्रयास किए हैं, मगर मोदी सरकार अड़ंगा लगा रही है. आरोप लगाए कि मोदी सरकार ने दिल्ली के उपराज्यपाल के ज़रिए केजरीवाल सरकार की सारी परियोजनाओं को रोक दिया है. इसी बिनाह पर उन्होंने जनता से अपील भी की, कि उनके सभी सात उम्मीदवारों को संसद भेजकर उनकी स्थिति मज़बूत करें. कहा,

वे आपसे नफ़रत करते हैं क्योंकि आपने एक आम आदमी को चुना और सत्ता में लाए. उन्होंने बुलडोज़र से मोहल्ला क्लीनिकों को ध्वस्त कर दिया, उन्होंने घर-घर राशन वितरण योजना, अस्पतालों में परीक्षण और दवाएं बंद कर दीं.

Advertisement

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी इसी स्वर में स्वर मिलाया. कहा कि केंद्र सरकार केजरीवाल सरकार के काम में बाधा डाल रही है, साथ ही पंजाब के फंड भी रोक रही है. यही कहा कि अगर लोकसभा में पार्टी के सांसदों की संख्या अच्छी हो जाए, तो कोई भी पंजाब या दिल्ली सरकार के काम में ख़लल डालने की हिम्मत नहीं करेगा.

वीडियो: केजरीवाल को कोर्ट का समन, 16 मार्च को ED के सामने लगानी होगी हाजिरी

Advertisement