
यूपी इंटरमीडिएट टॉप करने वाली बड़ौत की तनु तोमर.
तनु ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि वो आगे चलकर डॉक्टर बनना चाहती है. यहां तक कि NEET की परीक्षा की तैयारी के लिए वो दिल्ली जाने की भी तैयारी कर रही है. तनु ने बताया कि डॉक्टर बनकर वो गरीबों की सेवा करना चाहेगी.
वहीं दूसरी तरफ यूपी की 10वीं बोर्ड से गौतम रघुवंशी ने टॉप किया है. गौतम रघुवंशी का कहना है उन्होंने इस परीक्षा के लिए बहुत मेहनती की थी. गौतम ने 97.17 प्रतिशत नंबर लाकर बाकी सभी छात्रों को पीछे किया है. गौतम भी बेहद साधारण परिवार से आते हैं. उनका कहना है कि पढ़ाई सिर्फ नंबरों के लिए नहीं नॉलेज के लिए करना चाहिए. पेंटिंग का शौक रखने वाले गौतम का कहना है कि वो आगे चलकर आईआईटियन बनना चाहते है.

10वीं बोर्ड के टॉपर गौतम रघुवंशी आईआईटियन बनना चाहते हैं.
गौतम रघुवंशी ने बताया कि परीक्षा में टॉप करने के लिए उसने अपने आप को पूरी तरह से पढ़ाई में झोंक दिया था. गौतम के घरवालों ने बताया कि बेटे की पढ़ाई ठीक से हो सके इसके लिए साल भर घर में टीवी बंद रहा. टीवी पर किसी का ध्यान ना जाए इसके लिए केबल तक कटवा दिया.
दूसरी तरफ यूपी के रामपुर से भी अच्छी खबर आई है. यहां के ज़िला जेल में सजा काट रहे कैदियों ने भी परीक्षा पास किया है. इस जेल से 8 कैदियों ने हाईस्कूल की परीक्षा के लिए फॉर्म भरा था. जिसमें से 5 कैदी ही पास हो पाए. इनके पास होने के बाद जेल अधीक्षक ने कैदियों को मिठाईयां भी खिलाई. सभी ने 70 से 75 प्रतिशत नंबर लाए.

रामपुर जेल में बंद 5 कैदियों ने हाईस्कूल परीक्षा पास की.
इस बार के यूपी बोर्ड के 12वीं की परीक्षा में इस बार 3 लाख 80 हज़ार के करीब छात्र ने भाग लिया था जिसमें से 70.06 फीसदी बच्चों ने पास किया. वहीं दूसरी तरफ 10वीं में 4 लाख 63 हज़ार छात्रों ने भाग लिया था जिसमें से 80.07 प्रतिशत छात्रों ने सफलता हासिल की.














