The Lallantop

'पाकिस्तान के हिंदू अब...' इस पूर्व पाक क्रिकेटर ने ये लिख PM और गृह मंत्री से क्या कहा?

Danish Kaneria ने CAA को लेकर अपने X अकाउंट पर पोस्ट किया. उन्होंने प्रधानमंत्री Narendra Modi और गृह मंत्री Amit Shah को टैग करते हुए मैसेज लिखा.

Advertisement
post-main-image
दानिश कनेरिया ने पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को धन्यवाद कहा (फोटो: आजतक)

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर दानिश कनेरिया ( Pakistan Former Cricketer Danish Kaneria ) ने भारत में CAA लागू होने बाद प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने CAA लागू होने के बाद सरकार के इस फैसले का समर्थन किया है. उन्होंने इसे लेकर अपने X अकाउंट पर प्रतिक्रिया भी दी है.

Advertisement

अपने X अकाउंट पर पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा,

' पाकिस्तान के हिंदू अब खुली हवा में सांस ले पाएंगे.'

Advertisement

एक और पोस्ट में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को इसके लिए धन्यवाद भी दिया. उन्होंने लिखा,

' नागरिकता संशोधन कानून के बारे में बताने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और अमित शाह जी  को धन्यवाद '

कौन है दानिश कनेरिया?

आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक दानिश कनेरिया पाकिस्तान क्रिकेट के इतिहास में अनिल दलपत के बाद दूसरे हिंदू क्रिकेटर हैं. इन्होंने साल 2000 से 2010 तक पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिए खेला है. कनेरिया वसीम अकरम के बाद सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले पाकिस्तानी राइट हैंड लेग स्पिन बॉलर हैं. कनेरिया ने पाकिस्तान के लिए 60 से ज्यादा टेस्ट मैच और करीब 20 वनडे मैच खेले हैं.

Advertisement
भारत में CAA लागू!

केंद्र सरकार ने भारत में नागरिकता संशोधन अधिनियम यानी CAA को लागू कर दिया है. इसे लेकर गृह मंत्रालय ने X पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी. लिखा,

'गृह मंत्रालय आज (11 मार्च,2024) नागरिकता अधिनियम 2019 के तहत नियमों को अधिसूचित करेगा. नागरिकता नियम, 2024 कहे जाने वाले ये नियम CAA-2019 के तहत पात्र व्यक्तियों को भारतीय नागरिकता देने के लिए आवेदन करने में सक्षम बनाएंगे. '

ये भी पढ़ें: इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने पहले ब्रैडमैन को पीछे छोड़ा और अब मौत को 

पोस्ट में आगे बताया गया कि आवेदन पूरी तरह से ऑनलाइन होगा. इसके लिए एक वेब पोर्टल उपलब्ध कराया जाएगा. बता दें कि दिसंबर 2019 में मोदी सरकार ने CAA को संसद में पारित किया था. इस कानून के तहत सरकार ने बांग्लादेश, पाकिस्तान और अफगानिस्तान से आए प्रताड़ित गैर मुस्लिम प्रवासियों ( हिंदू, सिख, जैन, बौद्ध, पारसी और ईसाई ) को भारतीय नागरिकता देगी. इन देशों में ये समुदाय अल्पसंख्यक हैं. हालांकि, ये फायदा केवल उन्हीं प्रवासियों और शरणार्थियों को मिलेगा जो 1 जनवरी 2015 से पहले भारत आ चुके हैं.

वीडियो: CAA पर विपक्षी पार्टियों ने क्या कहा?

Advertisement