The Lallantop

दंगल ट्रेलर : आमिर खान का सपना उसकी बेटियां पूरा करेंगी

फिल्म का ट्रेलर रिलीज़. 23 दिसंबर को आएगी थियेटर में.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop

दंगल. पहलवान. आमिर खान. गोल्ड मेडल जीतने का सपना. बेटियां.

Advertisement

आमिर खान की अगली फिल्म दंगल का ट्रेलर आ गया है. फिल्म पहलवानी के बारे में है. बहुत हद तक फ़िल्म सुलतान से मिलती जुलती दिखती है. लेकिन अचानक से वो अलग हो जाती है. इस फ़िल्म में और सुलतान में बस एक ही चेज़ कॉमन है और वो है पहलवानी. साथ ही हरयाणा की पृष्ठभूमि. हरयाणा यानी वो जगह जहां लड़कियों को दुनिया में आने से पहले ही मार दिया जाता है. वहां एक पहलवान बाप एक बेटे की आस में इसलिए बैठा है जिससे वो देश को गोल्ड मेडल दिला सके. क्यूंकि वो खुद न दिला सका. वही, एक बाप का अपने सपनों को अपनी औलादों पर डाल देना. लेकिन फिर चौथी बेटी होने पर वो निराश हो जाता है. बेटी सोना नहीं दिला सकती. ऐसा वो मानता है. मगर कहानी पलटा खाती है. और वो समझ पाता है कि सोना लड़का-लड़की नहीं देखता. सोना देखता है हुनर. चाहे पहलवानी हो या कुछ भी.

फिल्म में हैं आमिर खान जो खुद एक पहलवान महावीर सिंह फोगट का रोल प्ले कर रहे हैं. साक्षी तंवर आमिर खान की बीवी बनी हैं. साथ ही फातिमा सना शेख जो गीता फोगट बनी हैं. सान्या मल्होत्रा उनकी बहन बबिता कुमारी.

Advertisement
Advertisement