The Lallantop

बेटे की शादी में इतना खुश हुआ पिता, सबके सामने 'बदतमीज दिल' पर कर डाला फाड़ू डांस!

एक-एक स्टेप कमाल है

Advertisement
post-main-image
फोटो- वायरल वीडियो के स्क्रीन शॉट

शादियों का सीजन चल रहा है. दूल्हा-दुल्हन शादी एन्जॉय कर रहे हैं और पैरेंट्स शादियों में डांस. हाल फिलहाल में शादियों से कई लोगों के डांस के वीडियो वायरल (Wedding Dance Video Viral) हुए हैं जिन्होंने लोगों का दिल जीत लिया. हाल ही में हमने आपको एक खबर दिखाई थी जिसमें उत्तर प्रदेश के एक सरकारी टीचर ने अपने भतीजे की शादी में 'तितलियां' गाने पर ऐसा शानदार डांस किया था कि लोग उनके स्टेप्स के कायल हो गए थे. अंकल ने ना उम्र की  सीमा हो बात को ज्यादा ही सीरियसली लेकर गजब डांस किया और शादी में समां बांध दिया. अगर आपने वो खबर मिस कर दी हो तो यहां क्लिक कर पढ़ सकते हैं. अब ऐसा ही एक और वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर वायरल (Dad's dance On Badtameez Dil In Son’s wedding sets internet on fire) हो रहा है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

इसमें एक अधेड़ उम्र का शख्स अपने डांस से स्टेज पर आग लगा रहा है. ये शख्स और कोई नहीं बल्कि दूल्हे का पिता है. जाहिर है कि अपने बेटे की शादी में पिता से ज्यादा खुश और कौन हो सकता है. शख्स ने बेटे की शादी में स्टेज तोड़ डांस किया है. इस व्यक्ति ने साल 2013 में आई रणबीर कपूर की फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' के सुपरहिट गाने बदतमीज दिल पर ऐसे ठुमके लगाए कि वीडियो 10 लाख से अधिक लोगों ने देख लिया. पहले आप भी ये वायरल वीडियो देखिए..

Advertisement

ये शादी 31 दिसंबर को हुई थी. दूल्हे का नाम सार्थक गुप्ता और दुल्हन का नाम आस्था शर्मा है. दोनों की शादी धूमधाम से हुई. सबके लिए तैयारियां की गई थीं लेकिन महफिल अंकल जी ने  लूट ली. ये वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है. लोगों को वीडियो काफी पसंद आ रहा है और लोग अंकल की एनर्जी की तारीफ कर रहे हैं. कुछ ने कहा कि अंकल की एनर्जी देखकर लगता है उम्र 55 की और दिल बचपन का.' एक ने लिखा कि मैं तो इस वीडियो 1000 बार लाइक करना चाहचा हूं. लोगों ने तो इस वीडियो पर तरह-तरह के कॉमेंट्स किए हैं. वैसे आपका इस पूरे मामले पर क्या मानना है? हमें कॉमेंट करके बताइए और ऐसी ही वायरल खबरों के लिए पढ़ते रहिए द लल्लनटॉप.

कपल ने इंडियन आर्मी को भेजा शादी में आने का न्योता, सेना का जवाब वायरल हो गया!

Advertisement
Advertisement